Saturday, October 24, 2026
Home Latest 17 जून को रानी झांसी का बलिदान दिवस मनाएगी सोसायटी: लक्ष्मीकांता चावला

17 जून को रानी झांसी का बलिदान दिवस मनाएगी सोसायटी: लक्ष्मीकांता चावला

senior bjp leader punjab

अमृतसर (द स्टैलर न्यूज़)। 18 जून को झांसी की रानी लक्ष्मीबाई का बलिदान दिवस है। इस उपलक्ष्य में 17 जून को रानी झांसी सोसायटी द्वारा रानी लक्ष्मीबाई का बलिदान दिवस धूमधाम से मनाया जाएगा। यह कार्यक्रम शाम पांच बजे शिवनगर स्थित रानी झांसी भवन में होगा। सभी पंजाबवासियों को यह अपील है कि रानी झांसी का बलिदान दिवस मनाएं। पंजाब सरकार से भी यह अपील है कि राज्य के सभी शहरों के चौक चौराहों में रानी लक्ष्मीबाई की मूर्ति स्थापित करे।

Advertisements

संस्था की संरक्षक प्रो. लक्ष्मीकांता चावला ने कहा कि 18 जून 1858 रानी लक्ष्मीबाई अंग्रेजों के दांत खट्टे करते हुए बलिदान हुई थी। हम इस वीरांगना को सच्ची श्रद्धांजलि दें। देश को यह भी याद करना चाहिए कि 13 जून को रानी झांसी की मुंह बोली बहन मैना को भी अंग्रेजों ने वृक्ष के साथ बांधकर चारों ओर आग जलाकर मारा था। उसकी शहादत भी देश को याद करनी चाहिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here