Tuesday, October 20, 2026
Home Chandigarh तेलंगाना की तर्ज़ पर पंजाब के एससी/बीसी वर्ग के लिए कल्याण योजनाएं...

तेलंगाना की तर्ज़ पर पंजाब के एससी/बीसी वर्ग के लिए कल्याण योजनाएं शुरू करेंगे: डा. बलजीत कौर

चंडीगढ़, ( द स्टैलर न्यूज़)। मुख्यमंत्री स. भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार तेलंगाना की तर्ज़ पर पंजाब के एस.सी./बी. सी. एवं अल्पसंख्यक वर्ग के लिए भलाई योजनाएं शुरू करेगी जिससे इन वर्गों से संबंधित आर्थिक रूप से कमज़ोर व्यक्तियों का जीवन स्तर उपर उठाया जा सके।

Advertisements

पिछले दिनों स्टेट प्रतिनिधि के तौर पर तेलंगाना सूबे का दौरा कर चुके पंजाब के सामाजिक न्याय, अधिकारिता एवं अल्पसंख्यक मामलों संबंधी मंत्री डा. बलजीत कौर ने यह जानकारी देते बताया कि पंजाब सरकार की तरफ से सूबे के अनुसूचित जाति और पिछड़ीं श्रेणी वर्ग के लोगों के भविष्य को उज्जवल बनाने के लिए लगातार प्रयास किये जा रहे हैं। इसी क्रम के अंतर्गत डा. बलजीत कौर ने तेलंगाना सूबे का दौरा करके वहां के सीनियर अधिकारी, सचिव और डायरैक्टरज़ के साथ मीटिंग करके अलग-अलग कल्याण योजनाओं बारे जानकारी हासिल की। उनके साथ सामाजिक न्याय, अधिकारिता और अल्पसंख्यक विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव जी. रमेश कुमार, डायरैक्टर जसप्रीत सिंह के अतिरिक्त विभाग के सीनियर अधिकारियों ने भी दौरा करने वाली टीम में शामिल थे।

कैबिनेट मंत्री ने बताया कि तेलंगाना की तरफ से स्टार्ट-अप स्कीम और दलित भाईचारे को बिजनस जनरेट करवाने के लिए सरकार की तरफ से टी-हब (टेक्नोलोजी हब) बनाया हुआ है, जिसमें स्टार्ट-अप के लिए फंडिंग भी करवाई जाती है। उन्होंने बताया कि तेलंगाना के रिहायशी स्कूलों का मॉडल कन्नसैपट 1970 से चल रहा है, जहां रिहायशी स्कूल, डिग्री कालेज और अलग-अलग सैंटर आफ एक्सीलेंस चल रहे हैं। इसी तरह ‘दलित बंधु’ स्कीम अनुसूचित जाति डिवैल्पमैंट विभाग की लैंड-मार्क स्कीम है। इस स्कीम में 10 लाख रुपए प्रति लाभपात्री को लाभ प्रदान किया जाता है जिससे लाभपात्री स्व-आमदन जनरेट करने के योग्य हो सकें। इस दौरान पंजाब सरकार के अधिकारियों की तरफ से यदादरी भुवनागिरी जिले का दौरा करके इस स्कीम का लाभ ले रहे लाभपात्रियों  के साथ विचार-विमर्श भी किया गया।

उन्होंने बताया कि तेलंगाना के नौजवानों को हुनर विकास का प्रशिक्षण देने के लिए नौजवानों को नई तकनीकों के द्वारा प्रशिक्षण मुहैया करवाकर तकनीकी माहिर बनाया जा रहा है जिससे जरूरतमंद नौजवान प्रशिक्षण हासिल करके स्व- रोजग़ार शुरू कर सकें। डा. बलजीत कौर ने आगे बताया कि तेलंगाना सूबे की इन स्कीमों को ध्यान में रखते हुए पंजाब में भी इसी तजऱ् और यह स्कीमें लागू करने के लिए जल्दी ही मुख्यमंत्री स. भगवंत मान के साथ मीटिंग की जायेगी। उन्होंने आशा अभिव्यक्त की कि  जल्द ही भविष्य में यह भलाई स्कीमें लागू की जाएंगी जिससे सूबे के अनुसूचित जाति और पिछड़ीं श्रेणियों के जरूरतमंद लोगों को इन स्कीमों का लाभ देकर आत्म -निर्भर बनाया जा सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here