
तलवाड़ा (द स्टैलर न्यूज़) प्रवीण सोहल। तलवाड़ा पुलिस ने जिला पुलिस की हिदायतों के अनुसार बुरे लोगों के खिलाफ शरू धरपकड़ अभियान के तहत तलवाड़ा के टेरेस रोड स्थित एक होटल मून कउ 3 पर छापा मारकर आपत्तिजनक हालत में लोगों को पकड़ा है | तलवाड़ा थाने के एस एचओ इंस्पेक्टर हरगुरदेव सिंह ने प्रेस वार्ता में बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि इस होटल में देह व्यपार का धंधा चलता है इस पर पुलिस ने अपने एक मुलाजिम को ग्राहक बनाकर भेजा तथा नोटों के नम्बर नोट करके पुलिस कर्मचारी ने होटल के अंदर जाकर अपने को ग्राहक बताया पुलिस के अनुसार होटल में दो औरतें बलजीत कौर पत्नी स्वर्ण सिंह वासी मजीठा रोड अमृतसर तथा अपसाना उर्फ़ सुधा पत्नी लाल सिंह वासी लक्ष्मीरपुर यूपी जिसम फरोशी करवाने के लिए इस होटल में रहती है |

यह दोनों औरतें ग्रहकों को लड़किया पेश करती है | जब भेजे गए पुलिस कर्मचारी को पूरा यकीन हो गया तो भारी पुलिस फाॅर्स ने होटल पर रेड करके जिसम फरोशी धंधे में लिप्त लोगों इस दो औरतों के अलावा पांच जोड़े तथा होटल का मैनेजर सुमित पुत्र जोगिन्दर पाल वासी हलेड,दीपू पुत्र योगराज वासी सांडपुर तलवाड़ा को ग्रिफ्तार किया गया है| होटल मालिक अमित रिंकू नगर अभी फरार बताया गया है | पुलिस के अनुसार इस मामले में 11 लोगों को ग्रिफ्तार किया गया है जिनमे लड़किया भी शामिल है |












