Sunday, October 18, 2026
Home Crime चोरी के आरोप में हरदोखानपुर की सुमन गिरफ्तार, पुलिस ने सोने के...

चोरी के आरोप में हरदोखानपुर की सुमन गिरफ्तार, पुलिस ने सोने के जेवरात किए बरामद

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। थाना माडल टाउन पुलिस ने महिला को चोरी के सोने के जेवरात सहित गिरफ्तार किया है। जानकारी देते हुए थाना माडल टाउन के प्रभारी करनैल सिंह ने बताया कि एएसआई अशोक कुमार ने पुलिस टीम सहित नाकाबंदी दौरान आरोपी सुखविंदर कौर उर्फ सुमन पत्नी सागर निवासी हरदोखानपुर को टांडा रोड होशियारपुर से गिरफ्तार किया।

Advertisements

पूछताछ दौरान आरोपी सुखविंदर कौर उर्फ सुमन ने बताया कि दीपक भंडारी पुत्र रामेश भंडारी वासी न्यू माडल टाउन के घर 10 जून 2023 को हुई चोरी उसने अपने पति सागर पुत्र सुखदेव लाल और दिलबाग सिंह उर्फ दागू पुत्र शाम लाल के साथ मिलकर की है। पुलिस ने चोरी किए गए गहनों में से 1 डायमंड नेकलेस, 2 डायमंड कांटे, 1 सोने की चेन, 2 जोड़ी डायमंड टॉप्स, 2 सोने की अंगुठी, 1 चेन प्लैटिनम कुल 6 तोले सोना बरामद किया है। पुलिस ने इसके साथियों को भी गिरफ्तार कर लिया है और रिमांड हासिल कर ओर पूछताछ की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here