Sunday, October 11, 2026
Home Hoshiarpur गांव घासीपुर में पैट्रोल पंप पर चली गोलियां, करिंदा सुनील गंभीर जख्मी

गांव घासीपुर में पैट्रोल पंप पर चली गोलियां, करिंदा सुनील गंभीर जख्मी

होशियारपुर/हरियाना (द स्टैलर न्यूज़)। सोमवार को रात्रि होशियारपुर-दसूहा रोड़ पर पड़ते गांव घासीपुर नजदीक पैट्रोल पंप के करिंदे को अज्ञात युवकों ने गोलियां मार गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। जानकारी देते हुए थाना हरियाना के एसएचओ नरिंदर कुमार ने बताया कि यह घटना रात्रि करीब 10 बजे की बताई जा रही है।

Advertisements

थाना हरियाना पुलिस को सूचना मिली कि पैट्रोल पंप के करिंदे सुनील ठाकुर पुत्र केहर सिंह निवासी खटरेल, जिला हमीरपुर, हिमाचल प्रदेश को 2 मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए 4 अज्ञात युवकों ने गोलियां मार दी। एक गोली सुनील ठाकुर के कंधे व दूसरी गोली उसकी टांग पर लगी। जिसको सिविल अस्पताल होशियारपुर दाखिल करवाया गया। जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए जालंधर में रैफर कर दिया गया है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here