
चंडीगढ़, (द स्टैलर न्यूज़)। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक अरविन्द खन्ना ने कहा कि नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष सुनील कुमार जाखड़ के नेतृत्व में भाजपा और नए मुकाम हासिल करेगी।

उन्होंने कहा कि जाखड़ परिवार लंबे समय से पंजाब की राजनीति से जुड़ा रहा है, उनके अनुभव से पार्टी को काफी फायदा होगा। खन्ना ने कहा कि पूर्व अध्यक्ष अश्विनी शर्मा के पार्टी के लिए किये गये कार्यों को हमेशा याद रखा जायेगा और उन्हें पूरी उम्मीद है कि जाखड़ शर्मा के नक्शेकदम पर चलते हुए पार्टी को मजबूत करेंगे। उन्होंने जाखड़ को उनकी नई जिम्मेदारी के लिए बधाई दी और एक जिम्मेदार एवं सूझवान नेता सुनील जाखड़ को पंजाब की बागडोर सौंपने के लिए प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी, वरिष्ठ भाजपा नेताओं, केंद्रीय मंत्री अमित शाह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का धन्यवाद किया।











