Thursday, October 29, 2026
Home Chandigarh खेल मंत्री मीत हेयर द्वारा क्रिकेटर हरलीन दियोल और जूनियर विश्व कप...

खेल मंत्री मीत हेयर द्वारा क्रिकेटर हरलीन दियोल और जूनियर विश्व कप पदक विजेता निशानेबाज़ों के साथ मुलाकात

चंडीगढ़, (द स्टैलर न्यूज़)। पंजाब के खेल मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर द्वारा अपनी रिहायश में भारतीय क्रिकेटर हरलीन दियोल और जूनियर विश्व कप में पदक जीत कर आए निशानेबाज़ों के साथ मुलाकात की। भारतीय महिला क्रिकेट टीम के बल्लेबाज़ और दुनिया के शीर्ष फील्डरों में से एक हरलीन दियोल को आगामी बांग्लादेश दौरे के लिए शुभकामनाएँ देते हुये मीत हेयर ने कहा कि पंजाब के लिए गौरव की बात है कि पुरुष क्रिकेट की तरह अब महिला क्रिकेट में पंजाब बड़े स्तर पर अच्छा प्रदर्शन कर रहा है। हरलीन दियोल और कप्तान हरमनप्रीत कौर ने पंजाब के नाम रौशन किया है। उन्होंने भारतीय क्रिकेटर से स्कूली स्तर से ही खेल में रूचि के बारे भी जानकारी हासिल की। इस मौके पर हरलीन दियोल की तरफ से खेल मंत्री को क्रिकेट बेट भी भेंट किया गया।

Advertisements

मीत हेयर ने हाल ही में जर्मनी में हुये निशानेबाज़ी के जूनियर विश्व कप में पदक जीत कर आए पंजाब के तीन निशानेबाज़ों को भी मिलकर बधाई दी। यह निशानेबाज़ स्पोर्टस पिस्तौल में स्वर्ण पदक जीतने वाले अमनप्रीत सिंह, स्पोर्टस पिस्तौल महिला टीम में स्वर्ण पदक जीतने वाली सिमरनप्रीत कौर बराड़ और रैपिड फायर पिस्तौल टीम में रजत पदक जीतने वाले राजकंवर संधू थे। उनके साथ भारतीय जूनियर निशानेबाज़ी टीम के कोच अंकुश भारद्वाज भी साथ थे।

खेल मंत्री ने विजेता निशानेबाज़ों को मुबारकबाद देते हुये भविष्य के मुकाबलों के लिए शुभकामनाएँ भी दीं। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों ने देश और पंजाब का नाम रौशन किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली राज्य सरकार पंजाब को खेल के क्षेत्र में देश का नंबर एक राज्य बनाने के लिए वचनबद्ध है जिसके लिए खेल विभाग निरंतर प्रयास कर रहा है। बहुत जल्द ही पंजाब की नयी खेल नीति लागू की जायेगी जिससे पंजाब में खेल अनुकूल माहौल सृजित किया जायेगा। इस मौके पर डायरैक्टर खेल हरप्रीत सिंह सूदन भी उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here