Sunday, October 18, 2026
Home Crime गांव पूंगे के समीप रामगढ़ निवासी युवक धन्ना की हत्या, रात 1...

गांव पूंगे के समीप रामगढ़ निवासी युवक धन्ना की हत्या, रात 1 बजे की वारदात, पुलिस ने शुरु की जांच

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। होशियारपुर-फगवाड़ा रोड़ पर गांव पूंगे के समीप एक पैट्रोल पंप पर तेल डलवाने आए कुछ युवकों में आपसी तकरार हो गई, जिसके बाद युवकों ने एक युवक की हत्या कर दी।

Advertisements

मृतक की पहचान तनवे सिंह उर्फ धन्ना (20) पुत्र अवतार सिंह निवासी मोहल्ला रामगढ़, होशियारपुर के तौर पर हुई है। पुलिस ने सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर जांच शुरु कर दी थी। वारदात रात करीब 1 बजे की बताई जा रही है। इस घटना के बाद मोहल्ले में शोक की लहर दौड़ गई तथा परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here