
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। म्यूसिपल मुलाजिम एक्शन कमेटी द्वारा पिछले दिनों जालंधर नगर निगम में बैठक करके सरकार के खिलाफ 12 से 14 जुलाई तक अर्थी फूंक प्रदर्शन रखे गए थे, लेकिन अचानक पूरे देश में बारिश होने के साथ स्थिति गंभीर बनी हुई है। इस संबंधी जानकारी देते हुए म्यूसिपल मुलाजिम एक्सन कमेटी पंजाब के को-कंनवीनर कुलवंत सैनी ने बताया कि इसको देखते हुए अर्थी फूंक प्रदर्शन का समय 2 अगस्त से 4 अगस्त तक करने का फैसला किया गया है

क्योंकि मुलाजिम अपने हकी की लड़ाई लड़ते है, अगर पंजाब या देश पर भारी पड़ जाए तो सभी मुलाजिम देश के साथ खड़े है, इस दौरान जिन-जिन इलाकों में पानी के साथ जानी नुकसान हुआ है उसके साथ यूनियन खड़ी है। उन्होंने कहा कि वह ईश्वर से प्रार्थना करते है कि इस भारी तबाही से देश को बचाया जाए। उन्होंने कहा कि अगर मौसम सही न हुआ तो इसको आगे भी बढ़ाया जा सकता है।












