Monday, October 19, 2026
Home Chandigarh हरजोत बैंस ने बारिश और बाढ़ की मार बर्दाश्त कर रहे स्कूलों...

हरजोत बैंस ने बारिश और बाढ़ की मार बर्दाश्त कर रहे स्कूलों को 27.77 करोड़ की जारी की ग्रांट

चंडीगढ़ (द स्टैलर न्यूज़): पंजाब के स्कूल शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस द्वारा आज बारिश और बाढ़ के पानी की मार बर्दाश्त कर रहे राज्य के सरकारी स्कूलों को 27.77 करोड़ रुपए की ग्रांट जारी की गई है। यह राशि प्रति स्कूल 5 हज़ार रुपए से लेकर 30 हज़ार रुपए है। इस सम्बन्धी जानकारी देते हुये उन्होंने बताया कि राज्य के प्राइमरी स्कूलों के लिए 20 करोड़ रुपए और सेकंडरी स्कूलों के लिए 7.77 करोड़ रुपए स्वीकृत किये गए हैं। इस राशि के साथ स्कूल प्रमुख और प्रबंधक कमेटियाँ स्कूलों की मुरम्मत, साफ़- सफ़ाई, रंग-रोगन और अन्य फुटकर काम करवाएँगी।

Advertisements

उन्होंने बताया कि पंजाब राज्य के सरकारी स्कूलों का बाढ़ और बारिशों के कारण हुए नुकसान सम्बन्धी एक विशेष सर्वे बहुत जल्द करवाया जा रहा है जिससे ज़रूरत अनुसार बारिश और बाढ़ से प्रभावित स्कूलों को उचित मुरम्मत के लिए पैसा जारी किया जा सके। उन्होंने कहा कि हम मुख्यमंत्री भगवंत मान के सपनों के रंगीला पंजाब की फिर सृजना के लिए वचनबद्ध हैं और सभी मिलजुल कर इस मिशन की प्राप्ति के लिए लगातार यत्नशील हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here