मंत्री बलकार ने नगर सुधार ट्रस्टों के चेयरमैनों के साथ की बैठक

चंडीगढ़, (द स्टैलर न्यूज़)। स्थानीय निकाय मंत्री बलकार सिंह ने राज्य में नगर सुधार ट्रस्टों के कामकाज से सम्बन्धित अलग-अलग मुद्दों और माँगों के समाधान के लिए ट्रस्टों के चेयरमैनों के साथ म्युनिसिपल भवन सैक्टर 35 चंडीगढ़ में मीटिंग की। मीटिंग का उद्देश्य पंजाब के विकास के लिए सहयोग को बढ़ाना और प्रभावशाली उपायों की रणनीति बनाना था। मीटिंग के दौरान ट्रस्टों के चेयरमैनों के साथ सम्बन्धित कई मुद्दों पर चर्चा की गई। स्थानीय निकाय मंत्री बलकार सिंह ने चेयरमैनों को अनमोल मार्गदर्शन और समझ प्रदान की, जिससे वे अपने-अपने क्षेत्रों में पेश चुनौतियों को दूर करने के योग्य बनाते हैं। उन्होंने कहा कि राज्य के शहरों की बेहतर छवि बनाना और शहर निवासियों को उचित नागरिक सेवाएं देने में ट्रस्टों का अहम रोल है। मंत्री ने विभिन्न क्षेत्रों में चल रहे प्रोजेक्टों में तेज़ी लाने, पारदर्शिता और जवाबदेही बढ़ाने और स्रोतों के सर्वोत्तम प्रयोग को यकीनी बनाने के महत्व पर ज़ोर दिया। ट्रस्टों के चेयरमैनों ने पंजाब के सर्वांगीण विकास को उत्साहित करने के लिए आने वाली पहलकदमियों के लिए अपने एजंडे और प्रस्ताव भी पेश किये।

Advertisements

बलकार सिंह ने इस बात पर रौशनी डाली कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार पंजाब को एक जीवंत और खुशहाल राज्य में बदलने की इच्छा रखती है। इस अनुसार मंत्री ने ट्रस्टों के चेयरमैनों को इस लक्ष्य की प्राप्ति के लिए एक दूसरे के साथ तालमेल करके काम करने की सलाह दी। बलकार सिंह ने फ़ैसला लेने की प्रक्रिया में भाईचारक शमूलियत और जन भागीदारी की महत्ता को केंद्रित किया। उन्होंने टिकाऊ और समावेशी शहरी स्थान बनाने की ज़रूरत पर ज़ोर दिया जो सभी निवासियों की विभिन्न ज़रूरतों को पूरा करते हैं।

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि स्थानीय निकाय विभाग पंजाब में विकास के एजंडे को आगे बढ़ाने के लिए वचनबद्ध है और राज्य में तरक्की और खुशहाली को यकीनी बनाने के लिए नगर सुधार ट्रस्टों के चेयरमैनों के साथ सहयोग करना जारी रखेगा। इस मौके पर स्थानीय निकाय विभाग के सचिव अजोए शर्मा और डायरैक्टर उमा शंकर गुप्ता उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here