इंजी. मनीष गुप्ता को मिशन “मोदी अगेन पी.एम.-2019” की दोआबा क्षेत्र की कमान

manish-gupta-president-shiv-mandir-jagatpura

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। भारतीय जनता पार्टी द्वारा होशियारपुर भाजपा के इंडस्ट्री सैल के अध्यक्ष इंजी. मनीष गुप्ता को मिशन मोदी अगेन पी.एम.-2019 का दोआबा क्षेत्र का अध्यक्ष बनाए जाने से कार्यकर्ताओं, उनके समर्थकों एवं होशियारपुर निवासियों में खासा उत्साह है। अपनी नियुक्ति पर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह का आभार व्यक्त करते हुए मनीष गुप्ता ने कहा कि पार्टी ने उन पर विश्वास जताकर जो जिम्मेदारी सौंपी है वह उसे पूरी ईमानदारी और मेहनत के साथ पूरा करेंगे।

Advertisements

पार्टी ने बनाया मिशन का दोआबा क्षेत्र का अध्यक्ष, मनीष गुप्ता ने प्रधानमंत्री मोदी और भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह का आभार जताया

उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की लोकहितैषी नीतियों के चलते ही आज देश तरक्की की नई ऊंचाईयों को छू रहा है तथा प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की दूरदर्शी सोच और राष्ट्र सर्वप्रथम की नीति पर लोगों को पूरा विश्वास है। उन्होंने कहा कि पार्टी की नीतियों को घर-घर पहुंचाकर उक्त मिशन को सफलता तक पहुंचाना ही उनका एकमात्र लक्ष्य रहेगा और इसमें प्रत्येक कार्यकर्ता और आम जन का पूर्ण सहयोग लिया जाएगा। इंजी. मनीष गुप्ता ने कहा कि उन्हें विश्वास है कि मोदी जी 2019 में ही नहीं बल्कि इससे अगले चुनाव में भी प्रधानमंत्री पद पर आसीन होंगे और इसके लिए भाजपा का एक-एक कार्यकर्ता दिन-रात एक करके पार्टी की मजबूती के लिए काम करेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here