
तलवाड़ा (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट-प्रवीण सोहल। कंडी नहर में कार गिरने से एक युवक की मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक रोहित कुमार शैंकी पुत्र करनैल सिंह निवासी गांव रणसोता, जो गांव नंगल बिहालां में वॉलपैरिंग की दुकान चलाता था। बताया जा रहा है कि 25 मार्च की रात को वह अपनी दुकान बंद करके अपनी कार में कंडी नहर के रास्ते अपने रिश्तेदारों के गांव गोईवाल जा रहा था। इस दौरान जब वह नारनौल गांव के पास पहुंचा तो उसकी कार अनियंत्रित होकर कंडी नहर में गिर गई।

घटना की जानकारी हाजीपुर पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही हाजीपुर पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों की मदद से कार को बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक कार चालक रोहित की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।












