
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। श्री गोबिंद गोधाम गौशाला आदमवाल रोड में एक शाम राधा कृष्ण के नाम का आयोजन 16 जुलाई को शाम 6 से 9 बजे तक किया जा रहा है। इस संबंधी जानकारी देते हुए एडवोकेट राकेश मरवाहा ने बताया कि राजीव गुप्ता एवं परिवार की तरफ से करवाए जा रहे कार्यक्रम में स्वामी भुवनेश्वरी देवी जी महाराज पहुंचकर श्रद्धालुओं को आशीर्वाद प्रदान करेंगी। उन्होंने बताया कि संकीर्तन के बाद भंडारा लगाया जाएगा।

श्री मरवाहा ने नगर निवासियों से अपील की कि वह समय पर पहुंचकर संकीर्तन में हाजिरी लगवाएं और प्रसाद ग्रहण करें। इस अवसर पर राजीव गुप्ता, हरीश शर्मा, परवीन मनकोटिया, अक्षत गुप्ता, राम यादव, बावा सैनी व निखिल आदि मौजूद थे।












