अग्रवाल सेवा संघ पर्यावरण दिवस को समर्पित 3 हजार पौधे लगाने का लक्ष्य करेगा पूरा: मनीष गुप्ता

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। अग्रवाल सेवा संघ ने प्रधान इंजी मनीष गुप्ता के नेतृत्व में पर्यावरण दिवस मनाया। इस मौके पर गांव  बोहन  व गांव  चगरां  में  खाली पड़ी भूमि पर पौधारोपण किया गया। इस मौके पर  अध्यक्ष मनीष गुप्ता ने बताया कि पौधारोपण प्रोजेक्ट को संस्था द्वारा तीन चरणों में किया जाएगा। पहले चरण में 1000 पौधे लगाए जाएं तथा दूसरे चरण में 1000 पौधे गांव महिलांवाली व गांव आनंदगड़  में लगाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि तीसरे व अन्तिम चरण में 1000 पौधे गांव जटपुर  व गांव भलियाला में लगाए जाएंगे।

Advertisements

मनीष गुप्ता ने सभी से अपील की हम सभी को इस बरसात के मौसम में पौधारोपण करना चाहिए। पौधारोपण करने से प्रकृति व वातावरण का संतुलन बना रहता है। जब हम इस संतुलन को बिगाड देते हैं तो फिर प्रकृति अपना रुद्र रुप दिखाती है। जिससे हम सभी भलीभांति  परिचित हैं। उन्होंने कहा कि हमें सिर्फ सोशल मीडिया पर ही उपदेश नहीं देने चाहिए बल्कि हर परिवार के  हर सदस्य को चाहिए कि कम से कम एक पौधा जरुर लगाए।

इस मौके पर विनय बांसल महासचिव, नवीन गुप्ता सीनीयर वाइस प्रधान, अनिल नागोरी उप प्रधान, सचिन गर्ग मीडिया प्रभारी, धीरज गुप्ता सहकोषाध्यक्ष, मोहित सिंगला सचिव व रिम्पी मित्तल, विशाखा अग्रवाल, अलका नागौरी, रजनी गर्ग, मीनाक्षी गुप्ता, कुशा गुप्ता, रैंसी गुप्ता, सोनिया गुप्ता आदि उपस्थित  थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here