Friday, October 23, 2026
Home Hoshiarpur डिजिटल लाईब्रेरी में सोलिस वैलनेस सैंटर के सहयोग से लगा योग कैंप

डिजिटल लाईब्रेरी में सोलिस वैलनेस सैंटर के सहयोग से लगा योग कैंप

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़): डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल के निर्देशों पर जिला प्रशासन होशियारपुर की ओर से सोलिस वैलनेस सैंटर के सहयोग से सुबह साढ़े छह से साढ़े सात बजे तक डिजिटल लाईब्रेरी, जोधामल रोड, सामने रैड क्रास कार्यालय में योग कैंप लगाया गया होशियारपुर के काफी लोगों ने इस नि:शुल्क योग सत्र में हिस्सा लिया। जानकारी देते हुए सहायक कमिश्नर व्योम भारद्वाज ने बताया कि योग सत्र करवाने का उद्देश्य स्वस्थ जीवन जीने की आदत पैदा करना है। उन्होंने कहा कि इस योग सत्र का नेतृत्व सोलिस वैलनेस के योग इंस्ट्रक्टरों सतीश उप्पल व प्रेम ने किया और आए लोगों को कई तरह के आसन व प्राणायाम करवाए। उन्होंने कहा कि इस योग कैंप के माध्यम से शहर वासियों को योग के लाभों के बारे में जानने व अपनी समूचे स्वास्थ्य व तंदुरुस्ती को बेहतर बनाने का मौका मिला है। इस दौरान योग सत्र में शामिल लोगों को डिजिटल लाइब्रेरी का दौरा करवाया गया व इसके बारे में पूरी जानकरी दी गई।

Advertisements

सहायक कमिश्नर ने बताया कि  डिजिटल लाईब्रेरी होशियारपुर को प्रशिक्षण केंद्र के तौर पर उत्साहित करने के लिए जिला प्रशासन की ओर से कई प्रयास किए जा रहे है। उन्होंने बताया कि डिजिटल लाईब्रेरी होशियारपुर अपनी शुरुआत से ही अपने रजिस्टर्ड सदस्यों व आम लोगों खासकर नौजवानों के लिए अलग-अलग गतिविधियां करवा रही है। इस मौके पर आई.ए.एस(अंडर ट्रेनी) दिव्या.पी, प्रिंसिपल एच.आई.ए.डी.एस मंगेश सूद, कैरियर काउंसलर आदित्य राणा, लाइब्रेरियन विजय कुमार भी मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here