Tuesday, October 13, 2026
Home Hoshiarpur बलबीर विरदी भाजपा जिला एससी मोर्चा अध्यक्ष नियुक्त

बलबीर विरदी भाजपा जिला एससी मोर्चा अध्यक्ष नियुक्त

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। भाजपा जिला अध्यक्ष निपुण शर्मा की ओर से जारी प्रेस नोट में बताया गया कि पार्टी के संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने के लिए प्रदेश नेतृत्व और जोनल प्रभारी जीवन गुप्ता व जिला प्रभारी मोहनलाल सेठी के साथ विचार-विमर्श करके बलबीर विरदी को भाजपा जिला एससी मोर्चा के अध्यक्ष नाते नियुक्त किया गया है।

Advertisements

शर्मा ने नवनियुक्त मोर्चा अध्यक्ष को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि संगठन में एससी समाज को साथ जोड़ने का काम बखूबी निभाएंगे। जिसका लाभ निश्चित तौर पर संगठन को मिलेगा। नवनियुक्त जिला एससी मोर्चा अध्यक्ष बलबीर विरदी ने प्रदेश नेतृत्व व जिला अध्यक्ष का धन्यवाद करते हुए कहा कि पार्टी ने जो जिम्मेदारी उन्हें दी है वह उसे पूरी तनदेही से निभाएंगे और एससी समाज को पार्टी से जोड़ने काम करेंगे।

विरदी ने कहा कि देश के।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एससी वर्ग के लिए अभूतपूर्व काम किए है। जिन्हें जन जन तक पहुँचाया जाएगा और 2024 में तीसरी बार नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाने के लिए एससी समाज निर्णायक भूमिका अदा करेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here