पंजाब सरकार जनता का एक-एक पैसा जनता की सेवा में लगाने के लिए प्रतिबंध है: चेयरमैन गुरपाल

कपूरथला (द स्टैलर न्यूज़), गौरव मढ़िया। पंजाब के गांवों में स्वच्छ पेयजल आपूर्ति के लिए मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा 165.53 करोड़ रुपये की परियोजना को मंजूरी देने के फैसले का स्वागत करते हुए आम आदमी पार्टी के प्रदेश संयुक्त सचिव एवं नगर सुधार ट्रस्ट के चेयरमैन गुरपाल सिंह इंडियन ने कहा कि इन परियोजनाओं के माध्यम से सीमावर्ती जिलों के साथ-साथ राज्य के अन्य जिलों के गांवों में भी पानी की गुणवत्ता में सुधार होगा और जहां जहां पानी की कमी है या समस्या है, वहां भरपूर पानी की आपूर्ति सुनिश्चित की जायेगी।इंडियन ने कहा कि पंजाब के निवासियों को उच्च गुणवत्ता वाली स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करने, स्वच्छ पानी प्रदान करने और भ्रष्टाचार मुक्त शासन प्रदान करने के लिए सरकार प्रतिबद्धत है।

Advertisements

उन्होंने कहा कि इसके साथ ही मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली सरकार खेल-अनुकूल वातावरण बनाने और राज्य को खेलों में देश में नंबर वन बनाने के लिए जहां वह नई व्यापक और प्रभावी खेल नीति बना रही है, वहीं आधुनिक खेलों के साथ-साथ विरासत और पारंपरिक खेलों को भी बढ़ावा दे रही है।इंडियन ने कहा कि गतका गुरुओं से विरासत में मिली एक मार्शल आर्ट खेल है, जिसे अब राष्ट्रीय खेलों में भी शामिल कर लिया गया है। इससे गतका एक खेल के रूप में और भी नई ऊंचाइयों पर पहुंचेगा। बाईट समय में खेलो इंडिया खेलों में पंजाब के खिलाड़ियों ने गतका में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है और पंजाब कि ओवर आल तगमा सूचि में बहुत बड़ा योगदान दिया है।

उन्होंने कहा कि खेल विभेद द्वारा इस मार्शल आर्ट खेल को और बढ़ावा देने के लिए हर संभव मदद की जा रही है। इंडियन ने कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री के दिशा-निर्देशों के अनुसार पंजाब सरकार को लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करने के लिए लोगो  का एक एक पैसा लोगो कि सेवा में लगाने के लिए प्रतिबंध है। उन्होंने कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री स.भगवंत सिंह मान के वादे के मुताबिक पंजाब के किसी भी विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी और प्रत्येक गावं को अधिकतम सुविधाएं प्रदान की जाएंगी।इस अवसर पर अनमोल कुमार गिल, सन्नी रतड़ा, डा.कुलविंदर सिंह ढोट, सुखदेव सिंह, मखन सिंह आदि पार्टी कार्यकर्त्ता उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here