Saturday, October 31, 2026
Home Hoshiarpur संजीव गौतम ने सरकारी स्कूल हुसैनपुर लालोवाल व मसीत पालकोट का आकस्मिक...

संजीव गौतम ने सरकारी स्कूल हुसैनपुर लालोवाल व मसीत पालकोट का आकस्मिक निरीक्षण किया

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। जिला शिक्षा अधिकारी एलीमेंट्री शिक्षा होशियारपुर इंजीनियर संजीव गौतम ने सरकारी एलीमेंट्री स्कूल हुसैनपुर लालोवाल, सरकारी एलीमेंट्री स्कूल मसीत पालकोट का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस निरीक्षण के दौरान उनके साथ जिला स्मार्ट क्लासरूम कोऑर्डिनेटर सतीश कुमार भी साथ थे। जिला शिक्षा अधिकारी ने कहा कि एक अच्छे शिक्षक के लिए  तीन सबसे महत्वपूर्ण गुणों पर जोर दिया।

Advertisements

उन्होंने कहा के अध्यापक के लिए विषय का पूर्ण ज्ञान, बेहतर शिक्षण विधियों की जानकारी एवं बच्चों से मधुर व्यवहार होना जरूरी है । विद्यालय के समस्त शिक्षक शिक्षिकाओं द्वारा उनके इस दिशा निर्देश का सफलतापूर्वक पालन हेतु आश्वासन दिया गया। उन्होंने कहा कि हमारे ऊपर  जिम्मेदारी है कि हम सभी मिल जुल कर जिले में शिक्षा का बेहतर वातावरण का निर्माण करें।

जिला पहले से ही शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर कार्य कर रहा है और अब  नई शिक्षा तकनीकों के माध्यम से शिक्षा को नई ऊंचाई तक ले जायेंगे और इस कार्य में आप सभी अपना महत्त्वपूर्ण योगदान करें। जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा विद्यालय के कक्षा, एजुकेशनल पार्क और पुतकालय का भी निरीक्षण किया और अध्यापकों के कुशल कार्य के लिए उनकी प्रोत्साहन किया ।

जिला शिक्षा अधिकारी इंजीनियर संजीव गौतम ने कहा कि  स्कूलों में स्मार्ट क्लासरूम में करवाई जा रही पढ़ाई का अब निरंतर औचक निरीक्षण होगा। यह जांच दल स्कूलों में जाकर जांचेगा कि स्मार्ट क्लास रूम में लगाए गए सभी उपकरणों का सदुपयोग किया जा रहा है या नहीं। शिक्षक कितनी देर और स्मार्ट क्लास रूम में क्या-क्या पढ़ा रहे हैं। स्कूलों में जाकर इन मामलों को जांचने के अलावा शिक्षा निदेशालय से भी ऑनलाइन माॅनीटरिंग की जाएगी। उन्होंने सभी शिक्षकों को अपना सर्वश्रेष्ट देने के लिए प्रोत्साहित किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here