Thursday, October 22, 2026
Home Latest केवि 2 में राज्य पुरस्कार टेस्टिंग कैंप का भव्य उद्घाटन

केवि 2 में राज्य पुरस्कार टेस्टिंग कैंप का भव्य उद्घाटन

जालंधर (द स्टैलर न्यूज़)। के. वि. 2 में राज्य पुरस्कार टेस्टिंग कैंप का भव्य उद्घाटन मुख्यातिथि डॉo जसवंत मिन्हास के द्वारा किया गया। मिन्हास ने बताया कि स्काउट देश की जिम्मेदार भावी पीढ़ी का निर्माण करता है। प्राचार्य रविंदर कुमार ने सभी का स्वागत करते हुए पांच दिवसीय कैंप के सफलतापूर्वक आयोजन में सहयोग का पूरा आश्वासन दिया।

Advertisements

कैंप प्रभारी एलओसी मनोज मलिक ने कैंप की कार्ययोजना और उद्देश्य से सभी को परिचित करवाया। इस कैंप में विविध गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा।

इस कैंप में 38 स्कूलों के 158 स्कॉउट्स, 38 एस्कॉर्ट्स, 5 स्कॉउट पदाधिकारियों ने प्रतिभाग किया। नवनीत कौर ने सहयोग के लिए सभी का आभार प्रकट किया। कार्यक्रम 21 से 25 अगस्त तक आयोजित किया जाना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here