Thursday, October 29, 2026
Home Chandigarh मीत हेयर ने ओलम्पिक्स कोटा हासिल करने पर निशानेबाज सिफ़्त समरा को...

मीत हेयर ने ओलम्पिक्स कोटा हासिल करने पर निशानेबाज सिफ़्त समरा को दी बधाई

चंडीगढ़ (द स्टैलर न्यूज़)। पंजाब के खेल मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर ने निशानेबाज सिफत कौर समरा को अगले साल होने वाले पैरिस ओलम्पिक खेलों के लिए क्वालीफाई करने पर मुबारकबाद दी। मीत हेयर ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशों पर बनाई नयी खेल नीति में जहाँ खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उपलब्धियां हासिल करने पर सम्मान करना है, वहीं खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय मंच तक ले जाने पर ज़ोर दिया गया है।

Advertisements

फरीदकोट की रहने वाली सिफत कौर समरा ने बाकू में चल रही आई. एस. एस. एफ. विश्व चैम्पियनशिप में महिलाओं की 50 मीटर राइफल थ्री पोज़ीशन के क्वालीफिकेशन राउंड में 589 स्कोर के साथ चौथा स्थान हासिल करके फ़ाईनल के लिए क्वालीफाई किया और ओलम्पिक कोटा हासिल किया। मीत हेयर ने सिफत कौर समरा की इस उपलब्धि का श्रेय उसकी सख़्त मेहनत और दृढ़ इरादों को देते हुये उसके माता-पिता और कोच को भी बधाई दी। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here