Monday, November 2, 2026
Home Chandigarh मुख्यमंत्री द्वारा आंगनवाड़ी वर्करों के बकाया वेतन तुरंत अदा करने के हुक्म,...

मुख्यमंत्री द्वारा आंगनवाड़ी वर्करों के बकाया वेतन तुरंत अदा करने के हुक्म, 3.09 करोड़ जारी    

चंडीगढ़ (द स्टैलर न्यूज़)। आंगनवाड़ी वर्करों और हैल्परों को बड़ी राहत देते हुए पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज इन कर्मचारियों के बकाया वेतन की अदायगी तुरंत करने के हुक्म जारी किये हैं। आज यहाँ मुख्यमंत्री दफ़्तर में सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास विभाग की मीटिंग की अध्यक्षता करते हुये मुख्यमंत्री ने आंगनवाड़ी वर्करों और हैल्परों के बकाया वेतन की अदायगी के लिए 3.09 करोड़ रुपए जारी किये हैं।  

Advertisements

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार इन वर्करों और हैल्परों को पेश मुश्किलें दूर करने के लिए वचनबद्ध है। उन्होंने कहा कि पंजाब बाल कौंसिल की तरफ से चलाए जा रहे तीन ब्लाकों बठिंडा, तरसिक्का ( अमृतसर) और सिद्धवां बेट ( लुधियाना) में काम करते कर्मचारियों और वर्करों और हैल्परों के पिछले साल अक्तबूर महीने से बकाया वेतन की अदायगी तुरंत करने के आदेश दिए गए हैं और इसलिए राशि भी जारी कर दी गई है।  

मीटिंग के दौरान मुख्यमंत्री ने विभाग के अधिकारियों के साथ राज्य में आंगनवाड़ी वर्करों के मसलों पर विचार- विमर्श किया। भगवंत सिंह मान ने कहा कि आंगनवाड़ी वर्करों की भूमिका बहुत महत्वपूर्ण होती है और आने वाले दिनों में राज्य सरकार इनकी भलाई के लिए बड़े फ़ैसले लेगी जिससे इनको अपनी सेवाएं निभाने में कोई समस्या न आए। मुख्यमंत्री ने विभाग से भलाई स्कीमों और अलग-अलग प्रोग्रामों के बारे भी विस्तार में जानकारी हासिल की। मीटिंग में सामाजिक सुरक्षा और महिला एवं बाल विकास मंत्री बलजीत कौर और अन्य अधिकारी उपस्थित थे।  

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here