Saturday, October 31, 2026
Home Latest केवि 2 में राज्य पुरस्कार परीक्षण शिविर के दौरान भव्य कैम्पफायर समारोह...

केवि 2 में राज्य पुरस्कार परीक्षण शिविर के दौरान भव्य कैम्पफायर समारोह का आयोजन

जालंधर (द स्टैलर न्यूज़)। के. वि. 2 में राज्य पुरस्कार टेस्टिंग कैंप के दौरान भव्य कैम्पफायर समारोह का उद्घाटन मुख्यातिथि कोलोनियल सुशांत कुमार नोमिनी चेयरमैन के द्वारा किया गया। सुशांत कुमार ने बताया कि स्काउट देश की सैन्य परम्परा की तरह ही अनुशासित पीढ़ी का निर्माण करता है। प्राचार्य रविंदर कुमार ने कैंप फायर को ज्ञान की परंपरा को आगे बढ़ाने वाला बताया।

Advertisements

राज्य पुरस्कार कैंप के चौथे दिन तीन बेस पेट्रोल लायन, लेपर्ड, टाइगर द्वारा बनाए गए टैंट पिचिंग, कैंप क्राफ्ट, बैकेट स्टैण्ड, स्ट्रैचर आदि का मुख्यातिथि ने निरीक्षण करके प्रशंसा की। कैंप फायर में कैंप प्रभारी एलओसी मनोज मलिक ने कैंप फायर को समाज से बुराईयों को दूर करने का माध्यम बताया।

कैंप फायर में 38 स्कूलों के 157 स्कॉउट्स, 38 एस्कॉर्ट्स ने भाग लिया। पांचवे दिन 25 अगस्त को समापन समारोह में एलओसी मनोज मलिक स्काउट एग्जामिनर चंद्र शेखर पांडे, अनिल कुमार गुप्ता, संजय कुमार व सुभाष चंद्र को प्राचार्य ने सम्मानित किया। विद्यालय स्काउट प्रभारी अक्षय कुमार ने सहयोग के लिए सभी का आभार प्रकट किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here