Wednesday, October 21, 2026
Home Chandigarh डा. बलजीत कौर ने आंगणवाड़ी सैंटरों के निर्माण के लिए ग्रामीण एवं...

डा. बलजीत कौर ने आंगणवाड़ी सैंटरों के निर्माण के लिए ग्रामीण एवं पंचायत विभाग के साथ की मीटिंग

चंडीगढ़, (द स्टैलर न्यूज़)। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार जहाँ हर वर्ग के विकास के लिए वचनबद्ध है वहीं बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए लगातार काम कर रही है। इस उद्देश्य की प्राप्ति के लिए सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री डा. बलजीत कौर द्वारा राज्य में आंगणवाड़ी सैंटरों के निर्माण के लिए ग्रामीण विकास एवं पंचायत विभाग के अधिकारियों के साथ मीटिंग की।

Advertisements

कैबिनेट मंत्री डा. बलजीत कौर ने ग्रामीण विकास एवं पंचायत विभाग के अधिकारियों के साथ मीटिंग करते हुये राज्य में बन रहे आंगणवाड़ी सैंटरों की स्थिति का जायज़ा लिया और अधिकारियों को निर्देश दिए कि आंगणवाड़ी सैंटरों के निर्माण का काम जल्दी से जल्दी मुकम्मल करवाने के लिए कार्रवाई की जाये।

कैबिनेट मंत्री डा. बलजीत कौर ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार राज्य के बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए कार्यशील है। उन्होंने यह भी कहा कि आंगणवाड़ी सैंटरों के निर्माण में पूरी पारदर्शिता और गुणवत्ता को यकीनी बनाया जाये।

इस मौके पर सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास विभाग के विशेष मुख्य सचिव राजी पी. श्रीवास्तवा, डायरैक्टर श्रीमती माधवी कटारिया, एडीशनल डायरैक्टर ग्रामीण एवं पंचायत विभाग संजीव गर्ग और सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास विभाग के डिप्टी डायरैक्टर रुपिन्दर कौर विशेष तौर पर उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here