Saturday, October 31, 2026
Home Latest पंजाब सरकार श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर सरकारी छुट्टी रद्द किए जाने के...

पंजाब सरकार श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर सरकारी छुट्टी रद्द किए जाने के तुगलकी आदेश को तुरंत वापस ले: शाम सुंदर अग्रवाल 

कपूरथला (द स्टैलर न्यूज़)। हिन्दुओ के पवित्र पर्व श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर भगवंत मान के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी की सरकार द्वारा सरकारी छुट्टी रद्द किये जाने की कड़ी निंदा करते हुए इस फैंसले को भाजपा प्रदेश कार्यकारणी के सदस्य शाम सुन्दर अग्रवाल ने हिन्दुओ हित्तों से खिलवाड़ बताया। अग्रवाल ने शनिवार को अपने कार्यलय पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि हर फ्रंट पर फेल हो चुकी आम आदमी पार्टी की निकम्मी सरकार द्वारा हिन्दू समाज की धार्मिक भावनाओ से खिलवाड़ बिलकुल बर्दास्त नहीं किया जाएगा।

Advertisements

उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर सरकारी छुट्टी रद्द किए जाने के तुगलकी आदेश को तुरंत वापस लेने की बात कही है।उन्होंने कहा कि श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व पर लगभग पूरे देश में अवकाश रहता है और पंजाब सरकार ने पंजाब में विचले लंम्बे समय से श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर होने वाली छुट्टी को रद्द कर हिन्दू विरोधी होने का प्रमाण दिया है।

अग्रवाल ने सरकार का इस आदेश को अफसोसजनक और पंजाब की जनता की भावनाओं के साथ खिलवाड़ बताया।उन्होंने ने कहा कि पंजाब सरकार हिन्दू समाज कि भावनाओ का सनमान करते हुए तुरंत अपने फैसले पर पुनर्विचार करके श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को सभी सरकारी छुट्टी की घोषणा करे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here