भ्रष्टाचार के मामले पर दोहरी नीति अपना रही है आम आदमी पार्टी: अरविंद खन्ना

चंडीगढ़, (द स्टैलर न्यूज़)। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक अरविंद खन्ना ने कहा कि आम आदमी पार्टी भ्रष्टाचार के मुद्दे पर दोहरी नीति अपना रही है। उन्होंने कहा कि आप सरकार ने कांग्रेस के नेताओं के खिलाफ भ्रष्टाचार के मामले दर्ज करके यह साबित कर दिया था कि कांग्रेस के लोग भ्रष्ट हैं, आज उन्होंने उसी कांग्रेस पार्टी से गठबंधन करके यह साबित कर दिया है कि आम आदमी सरकार कहती कुछ है और करती कुछ और है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर कांग्रेस से समझौता कर आप ने अपने लाखों मतदाताओं को धोखा दिया है।

Advertisements

उन्होंने मुख्यमंत्री भगवंत मान से सवाल किया कि कांग्रेस अब कैसे दूध की धुली हो गई है, जिससे वह राष्ट्रीय स्तर पर गले मिलते समय अपने ही बयान भूल जाते हैं। उन्होंने कहा कि आप सरकार ‘बदलाव’ लाने के नारे के साथ अस्तित्व में आई है कि जिनकी वे खुलेआम आलोचना करते थे वे अब उनके मित्र बन गये हैं। उन्होंने कहा कि इससे साबित हो गया है कि आम आदमी पार्टी भ्रष्टाचार को कोई समस्या नहीं मानती। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार मुक्त सरकार का दावा करने वाली आप सरकार की असली सोच अब लोगों के सामने आ गयी है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री अब अपने मतदाताओं को किस मुंह से जवाब देंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here