Wednesday, October 21, 2026
Home Hoshiarpur गांवों के सर्वांगीण विकास के लिए पंजाब सरकार कर रही योजनाबद्ध तरीके...

गांवों के सर्वांगीण विकास के लिए पंजाब सरकार कर रही योजनाबद्ध तरीके से कार्य: कैबिनेट मंत्री जिंपा

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। कैबिनेट मंत्री ब्रम शंकर जिंपा ने कहा कि गांवों के सर्वांगीण विकास के लिए पंजाब सरकार योजनाबद्ध तरीके से कार्य कर रही है और लोगों की मांग व बुनियादी सुविधाओं के आधार पर गांवों में विकास कार्यों का क्रम चल रहा है। वे गांव महिलांवाली में 15.36 लाख रुपए की लागत से बनने वाले पार्क व गांव बसी हस्ता खां में 23 लाख रुपए की लागत से बनने वाले छप्पड़ के निर्माण कार्य का नींव पत्थर रखने के दौरान गांव वासियों को संबोधित कर रहे थे।

Advertisements

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि गांवों में पार्क बनाने का उद्देश्य लोगों को स्वस्थ माहौल देना है ताकि बच्चे, नौजवान व बुजुर्ग सुबह व शाम के समय पार्क में सैर व खेल कूद व कसरत करें। उन्होंने कहा कि पार्कों में हम एक अच्छी सैरगाह, ओपन जिम व झूले लगा रहे हैं। इसी तरह गांवों में गंदे पानी से लोगों को निजात दिलाने के लिए छप्पड़ों का निर्माण कार्य करवाया जा रहा है, जिससे जहां गंदे पानी की समस्या का समाधान होगा वहीं इलाके की नुहार भी बदलेगी।

ब्रम शंकर जिंपा ने कहा कि छप्पड़ के आस-पास ट्रैक बनाकर उसे सैरगाह के तौर पर विकसित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि गांव में थापर व सीचेंवाल माडल के आधार पर छप्पड़ को विकसित किया जा रहा है, ताकि इस छप्पड़ का ट्रिटिड पानी सिंचाई आदि कार्यों के लिए प्रयोग किया जा सके। इस मौके पर डी.एस.पी रविंदर सिंह, बी.डी.पी.ओ सुखजिंदर सिंह, एस.डी.ओ अमरजीत सिंह, जे.ई गुरदीप सिंह, एडवोकेट अमरजोत सैनी, सरपंच महिलांवाली हरजिंदर कौर, सरपंच बसी हस्त खां अमरजीत सिंह, सर्कल इंचार्ज मुकेश कुमार, नंबरदार कमल कुमार, प्रमोद कुमार, सुरिंदर कुमार, अमरजीत सिंह, सुखविंदर सिंह भी मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here