Saturday, October 31, 2026
Home Chandigarh पी.एस.पी.सी.एल द्वारा 9 सितम्बर को रिकॉर्ड 3427 लाख यूनिट बिजली की सप्लाई:हरभजन...

पी.एस.पी.सी.एल द्वारा 9 सितम्बर को रिकॉर्ड 3427 लाख यूनिट बिजली की सप्लाई:हरभजन ई.टी.ओ  

चंडीगढ़ (द स्टैलर न्यूज़) । श्री10 सितम्बर: पंजाब के ऊर्जा एवं लोक निर्माण मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ ने आज यहाँ बताया कि पंजाब स्टेट पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (पी.एस.पी.सी.एल) ने 09 सितम्बर को रिकॉर्ड 3427 लाख यूनिट (एल.यू) बिजली सप्लाई की, जबकि पूरा दिन बिजली की माँग लगभग 14,400 मेगावाट रही। यहाँ जारी प्रैस बयान के द्वारा यह जानकारी देते हुए ऊर्जा मंत्री हरभजन सिंह ई.टी.ओ ने बताया कि इस साल मॉनसून से पहले 23 जून को सबसे अधिक बिजली सप्लाई 3425 लाख यूनिट रही थी। उन्होंने कहा कि अगस्त महीने के दौरान 63 प्रतिशत कम बारिश और सितम्बर महीने में अब तक बहुत कम बारिश होने के कारण बिजली की माँग कृषि, घरेलू और व्यापारिक वर्गों के उपभोक्ताओं के मामलों में ख़ासकर काफ़ी बढ़ गई है।  
 उन्होंने यह कहते कि पी.एस.पी.सी.एल. द्वारा किए गए उचित प्रबंधों के कारण पंजाब में उपभोक्ताओं की सभी श्रेणियों को बिना किसी कटौती के बिजली सप्लाई दी जा रही है, इस बात पर ज़ोर दिया कि धान की फ़सल को ध्यान में रखते हुए कृषि क्षेत्र को नियमित बिजली सप्लाई को यकीनी बनाया जा रहा है।

Advertisements

 साल 2023 के बिजली उपभोग के आंकड़ों की साल 2022 के साथ तुलना करते हुए हरभजन सिंह ई.टी.ओ ने बताया कि पिछले कुछ दिनों के दौरान राज्य में गर्मी और उमस के कारण पिछले साल के इसी समय के मुकाबले बिजली का उपभोग 8 प्रतिशत से 12 प्रतिशत अधिक है। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ दिनों के दौरान अधिक से अधिक माँग 14,500 मेगावाट से 15,000 मेगावाट की रिकॉर्ड रेंज में रही है। ऊर्जा मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के दिशा-निर्देशों के अनुसार पी.एस.पी.सी.एल. उपभोक्ताओं ख़ासकर किसानों की ज़रूरत के अनुसार बिजली मुहैया करवाने के लिए वचनबद्ध है और इस सम्बन्धी मुकम्मल प्रबंध किए गए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here