Friday, October 23, 2026
Home Hoshiarpur जन्मदिन पर कामगारों की सहयता के लिए घोषणा करके मोदी ने रचा...

जन्मदिन पर कामगारों की सहयता के लिए घोषणा करके मोदी ने रचा इतिहास: तीक्ष्ण सूद

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। आज हरियाणा रोड सूद धर्म कड़े पर संजय सूद व रोताश जैन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में भंडारा लगाया। जिसमें हजारों लोगों ने भंडारे का लाभ लिया भंडारे में भाजपा नेता व पूर्व कैबिनेट मंत्री तीक्ष्ण सूद, अविनाश राय खन्ना, पूर्व मेयर शिव सूद,जिला महामंत्री सुरेश भाटिया बिट्टू, जिला सचिव अश्वनी गैंद, राकेश सूरी,यशपाल शर्मा, सुधीर  सूद आदि भी शामिल हुए।

Advertisements

विश्वकर्मा दिवस पर कामगारों के लिए बड़ी घोषणा करने के लिए वहा उपस्थित कामगारों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का धन्यवाद किया।तीक्ष्ण सूद ने कहा कि आत्मनिर्भर भारत के अंतर्गत कामगारों स्वावलंबी बनाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें  ब्याज रहित कर्जा, मुफ्त सिखलाई, जिसमें 500 प्रतिदिन  स्थाई फंड दिया जाएगा,उनके बने हुए माल को पंजीकृत करवाना तथा उनके लिए बाजार उपलब्ध करवाना सरकार का दायित्व रहेगा । इसके अतिरिक्त उन्हें एक टूल किट  भी दी जाएगी। श्री सूद ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा अपने जन्मदिन पर कामगारों के लिए कि गई यह बड़ी घोषणाएं बहुत ही  सराहनीय हैं ।

वहां पर सभी ने नरेंद्र मोदी के अच्छे स्वास्थ्य तथा दीर्घ आयु के लिए शुभकामनाएं दी। इस मौके पर अरविंद सूद प्रधान सूद सभा, अनिल सूद, अविनाश सूद,बॉबी, आनंद शर्मा, राजीव भूषण, राजेश सूद तथा मोहिंदर पाल आदि उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here