प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विश्व में किया भारत का नाम रोशन: श्वेत मलिक 

कपूरथला (द स्टैलर न्यूज़) गौरव मढ़िया। भारतीय जनता पार्टी द्वारा माननीय प्रधान मंत्री नरिंदर मोदी के 73 वें जन्मदिवस पर शहर के एक निजी होटल में भाजपा जिला प्रधान रणजीत सिंह खोजेवाल के तेतुत्व में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।यहां पर पहले तो भाजपाइयों ने प्रधानमंत्री के कार्यक्रम का लाइव प्रसारण देखा। हैरिटेज सिटी में आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा के वरिष्ठ नेता पूर्व राज्य सभा संसद व प्रदेश भाजपा के पूर्व प्रधान श्वेत मलिक मौजूद थे।भाजपाइयों ने प्रधानमंत्री जी के मंगलमय जीवन की कामना करते हुए जन्मदिन की खुशी एक दूसरे को बधाई दी। इस अवसर पर श्वेत मलिक द्वारा भाजपा के पुराने सीनियर नेताओ को पार्टी के प्रति दी गई सेवाओं के लिए सम्मानित भी किया गया।भाजपा के पूर्व संसद श्वेत मलिक ने कार्यक्रम में कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर गत वर्षो की भांति इस वर्ष भी 2 अक्टूबर तक सेवा पखवाड़ा मनाया जाएगा। इस दौरान कार्यकर्ताओ को संबोधित करते हुए भाजपा के सीनियर नेता श्वेत मलिक ने कहा कि आज एक शुभ दिन है।

Advertisements

हम एक साथ तीन पर्व मना रहे हैं। विश्वकर्मा पूजा, करम पूजा और आज ही हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन है। हमारे देश ही नहीं विश्व के लिए ऐतिहासिक है। पूरे देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन उत्साह और उल्लास के वातावरण में मनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मोदी जी का 20 साल बेमिसाल रहा है। उन्होंने मुख्यमंत्री से लेकर प्रधानमंत्री तक की यात्रा का सफर सशक्त तरीके से की है। मोदी जी ने एक शासक और प्रशासक के रूप में ख्याति प्राप्त किया है। उन्होंने कहा कि मोदी जी ने देश का नाम पूरे विश्व में रोशन किया है। विश्व के शीर्ष नेताओं में मोदी जी का नाम आता है। मोदी जी के नेतृत्व में देश रक्षा के क्षेत्र में काफी मजबूत हुआ है।भारत ने पाकिस्तान और चीन जैसे देशों को उसकी औकात बताई है। मोदी जी के नेतृत्व में देश का बहुमुखी विकास हो रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश-दुनिया में भारत का नाम रोशन किया है। भारत विश्व गुरू बनने की ओर अग्रसर है। उन्होंने कहा कि देश के हर व्यक्ति को केन्द्र सरकार की योजनाओं का लाभ मिल रहा है। उन्होंने कहा-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनता की ताकत से अनुच्छेद 370 खत्म किया, तीन तलाक को हटाया।

उन्होंने जो कहा, वह किया। उन्होंने सभी गरीब को शौचालय, गैस सिलेंडर दिया।आयुष्मान भारत योजना के तहत गरीबों के इलाज के लिए पांच लाख रुपया दिया।श्वेत मलिक ने बड़े जोश और उत्साह में बोला कि आज हमें गर्व होना चाहिए कि हमने नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री के लिए चुना गया लेकिन वह विश्व गुरु बनकर दुनिया मे भारत का नाम रोशन कर दिया। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ ही वंशवाद को समाप्त कर एवं विकासवाद की शुरुआत से देश की राजनीतिक संस्कृति बदल गई है।उन्होंने कहा विकास का अर्थ भाजपा है, प्रगति का अर्थ भाजपा है। विनाश का अर्थ कांग्रेस है, प्रगति को रोकने का अर्थ कांग्रेस है। श्वेत मलिक ने कहा कि दोस्तो आज की पीढ़ी गर्व से कह सकती है हमने भव्य राम मंदिर की एक एक ईंट लगते देखा है।सबसे ज्यादा सौभाग्य की बात है कि आज की पीढ़ी कह सकती हमने अपने आराध्य भगवान राम को टेंट के मंदिर से भव्य राम मंदिर में बिराजमान होते देखा है।ये दिन देखने के लिए ना जाने कितनी पीढ़ियों ने संघर्ष किया होगा और न जाने कितने राम भक्तों ने अपना लहू बहाया होगा।

तभी तो मोदी है तो सब मुमकिन है। भाजपा जिला प्रधान रणजीत सिंह खोजेवाल ने कहा कि एक ओर भाजपा और उसके नेता हैं जो विकास के एजेंडे को लेकर आगे बढ़ रहे हैं,वहीं दूसरी तरफ वे नेता कांग्रेस से हैं जो लोगों का ध्यान विकास से भटकाना चाहते हैं।उन्होंने कहा कि राजनीति बदल गई है, वह समय चला गया जब लोगों को भ्रमित कर राजनीति की जा सकती थी। अब ऐसा समय आ गया है जब कोई अपना कर्तव्य निभा कर ही टिक सकता है,नहीं तो उसे घर पर बैठा दिया जाएगा। यही कारण है कि लोगों ने कांग्रेस को घर में बिठा दिया है। इस अवसर पर भाजपा जिला महासचिव कपूर चंद थापर, जिला महासचिव एडवोकेट पीयूष मनचंदा, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य उमेश शारदा, प्रदेश  कार्यकारिणी सदस्य शाम सुंदर अग्रवाल, जिला उपाध्यक्ष धर्मपाल महाजन, प्रदेश सह संयोजक सोशल मीडिया पंजाब विक्की गुजराल, जिला उपाध्यक्ष जगदीश शर्मा, जिला उपाध्यक्ष राकेश कुमार नीटू, जिला सचिव अश्वनी तुली, जिला सचिव धर्मपाल शारदा, जिला कार्यालय प्रभारी दविंदर धीर, मंडल अध्यक्ष कपूरथला 1 राजिंदर सिंह धंजल, जिला अध्यक्ष एसीसी मोर्चा रोशन सभ्रवाल, जिला अध्यक्ष युवा मोर्चा सनी बैंस, मंडल अध्यक्ष कपूरथला 2 कपिल धीर, जिला खजांची पुलकित सूरी, मंडल अध्यक्ष सुल्तानपुर लोधी राकेश पुरी, मंडल अध्यक्ष भुलथ्त हीरक जोशी, मोतिया भोला, सुशील भल्ला, चतर सिंह, ओम प्रकाश महला, जोगिंदर तलवाड़, ओम प्रकाश बहल, धर्मपाल बजाज, अशोक धीर, महिंदर सिंह बलेर, निर्मल नाहर, मैडम मधु सूद, आभा आनंद, रितु कुमारा मंडल प्रधान महिला मोर्चा, जग्गा सिंह, राजन कुमार, हिंदर शर्मा, भनोट जी, राम किशन अग्रवाल, रणजीत सिंह राणा, राकेश गुप्ता आदि उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here