युवा केंद्रीय मंत्री अनुराग की अनूठी पहल, अब 21 लड़के जायेंगे भारत भ्रमण को

हमीरपुर (द स्टैलर न्यूज़), रजनीश शर्मा। जिला महिला मोर्चा अध्यक्ष अर्चना चौहान ने जारी प्रेस बयान में कहा कि इस बार भारत भ्रमण के लिए कुल 21 लड़कों का चयन हुआ है। इस बार हमीरपुर लोकसभा क्षेत्र के होनहार छात्रों को भारत भ्रमण कराने हेतु केंद्रीय मंत्री व हमीरपुर सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने सांसद भारत दर्शन योजना के इस वर्ष के पात्र छात्रों की सूची जारी कर दी है। इससे पहले सांसद भारत दर्शन योजना में पहले चरण में 21 होनहार बेटियों ने भारत भ्रमण का पूरा लाभ उठाया है महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष अर्चना चौहान ने कहा कि सांसद भारत भ्रमण योजना के तहत केंद्रीय मंत्री व हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से सांसद अनुराग सिंह ठाकुर कि ये एक अनूठी पहल है।

Advertisements

उन्होंने कहा कि भारत की अनूठी सांसद स्वास्थ्य सेवा के माध्यम से लोगों का घर घर जाकर इलाज करवाया जाता है। वहीं युवाओं को खेल से जोड़ने के लिए खेल महाकुंभ जैसे आयोजन केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर द्वारा करवाए गए हैं। उन्होंने कहा कि क्षेत्र का हर एक व्यक्ति किसी न किसी योजना का लाभ उठा रहा है।

आपको बता दें कि अनुराग सिंह ठाकुर द्वारा क्षेत्र के होनहार लड़कों के लिए भारत भ्रमण एक अनूठी पहल का ये दूसरा चरण है। इस दूसरे चरण में हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से कुल 21 लड़कों का भारत भ्रमण योजना के तहत इन बच्चों को भ्रमण करवाया जाएगा। अर्चना चौहान ने कहा कि केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर की इस दूरदर्शी सोच पर हिमाचल ही नहीं पूरे भारतवर्ष को गर्व है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here