खेडां वतन पंजाब दीयां में चौधरी बलबीर सिंह पब्लिक स्कूल का रहा शानदार प्रदर्शन

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। खेडां वतन पंजाब दियां में चौधरी बलबीर सिंह पब्लिक स्कूल का शानदार प्रदर्शन रहा। इस मौके पर पावर लिफ्टिंग प्रतियोगिता में कैटेगरी अंडर-17 में आशुतोष, सम्राट और रिदिम ने स्वर्ण पदक और प्रिंस ने सिल्वर मैडल हासिल किया। कैटेगरी अंडर-21 में दिपांशु ने कांस्य पदक जीतकर स्कूल का नाम को रोशन किया। ऐसे ही किक बाक्सिंग प्रतियोगिता में कैटेगरी अंडर-17 में हेसनजीत, वैभव (अंडर-14) और प्रिंस ने (अंडर-14) में सिल्वर पदक हासिल किया। तैराकी प्रतियोगिता में कैटेगरी अंडर-14 में अर्जुन ने दो स्वर्ण पदक और एक कांस्य पदक हासिल किया। केशव ने भी इसी तैराकी प्रतियोगिता में तीन स्वर्ण पदक हासिल किए।

Advertisements

बाक्सिंग प्रतियोगिता में कैटेगरी अंडर-17 (लड़कियाँ) में कुलप्रीत और यशमीन ने स्वर्ण पदक जीता। कैटेगरी अंडर-17 (लडक़े) में हार्दिक ने स्वर्ण पदक अपने नास किया। इसी प्रतियोगिता में रितिका ने सिल्वर पदक हासिल किया और सिया, जय उदय, शक्ति और लवनीश ने कांस्य पदक हासिल किया। शतरंज प्रतियोगिता में जपनूर ने स्वर्ण पदक जीता। जूडो प्रतियोगिता में केशव डब ने स्वर्ण पदक, दमन ने सिल्वर पदक और जतिन ने कांस्य पदक हासिल किया। स्कूल के प्रिं. आसापुर सिंह बेदी ने विजेता छात्रों को शाबाशी दी और बच्चों को ज्यादा से ज्यादा खेलों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया। डीएवी कालेज प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष डा. अनूप कुमार, चौधरी बलबीर सिंह पब्लिक स्कूल के मैनेजर डा. अरविंद कुमार, रिटायर्ड प्रिंसिपल डी.एल. आनंद ने विजेता छात्रों को अपनी शुभकामनाएं भेजी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here