अच्छी स्वास्थ्य सुविधाएं देने के लिए डॉक्टरों की भर्ती करे सरकार: अरविंद खन्ना

DJHÖæÁÂæ ÙðÌæ ¥ÚU¨ßÎ ¹‹ÙæÐ

चंडीगढ़, (द स्टैलर न्यूज़): भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक अरविंद खन्ना ने कहा कि सरकार को प्रदेश की जनता को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए डॉक्टरों एवं अन्य पैरामेडिकल स्टाफ की भर्ती पर ध्यान देना चाहिए। आज यहां जारी एक बयान में खन्ना ने कहा कि सरकारी अस्पतालों में डॉक्टरों और कर्मचारियों की कमी के कारण मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार को केवल बयानबाजी और विज्ञापन के बजाय वास्तविक रूप में स्वास्थ्य विभाग को सुचारू मार्गदर्शन देना चाहिए।

Advertisements

उन्होंने कहा कि सरकार दिल्ली की तर्ज पर आम आदमी के लिए क्लिनिक खोलने के मुद्दे पर भी काम कर रही है। उन्होंने कहा कि पहले से स्थापित हेल्थ एंड वेलनेस सेंटरों के साथ छेड़छाड़ कर उन्हें आम आदमी क्लीनिक में तब्दील करना किसी भी सूरत में स्वीकार्य नहीं है। उन्होंने कहा कि अगर सरकार वास्तव में दूरदराज के गांवों में स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाना चाहती है तो ऐसे गांवों में आम आदमी क्लीनिक खोलना चाहिए जहां कोई स्वास्थ्य केंद्र नहीं है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here