Monday, October 19, 2026
Home Chandigarh अरुणा चौधरी ने कंसलटैंटों, प्रोजैक्ट ऐसोसीएटों, जि़ला कोऑर्डीनेटर और ब्लॉक कोऑर्डीनेटरों को...

अरुणा चौधरी ने कंसलटैंटों, प्रोजैक्ट ऐसोसीएटों, जि़ला कोऑर्डीनेटर और ब्लॉक कोऑर्डीनेटरों को सौंपे नियुक्ति पत्र

aruna-choudhary-hands-over-appointment-letters

चंडीगढ़ (द स्टैलर न्यूज़): पंजाब के सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अरुणा चौधरी ने आज विभाग में पोषण अभियान के अधीन भर्ती किए 76 मुलाजि़मों को पंजाब भवन में नियुक्ति पत्र सौंपे। अपने संबोधन के दौरान श्रीमती चौधरी ने नव-नियुक्त मुलाजि़मों को मुबारकबाद दी और उम्मीद जताई कि वह अपनी नई जि़म्मेदारी तनदेही से निभाएंगे, जिससे गर्भवती महिलाओं और नवजात बच्चों को पोषण भरपूर ख़ुराक उपलब्ध करवाने की मुहिम को ज़मीनी स्तर तक सही ढंग से लागू किया जा सके। कैबिनेट मंत्री ने बताया कि विभाग द्वारा कंसलटेंट, प्रोजैक्ट एसोसिएट, जि़ला कोऑर्डीनेटर और ब्लॉक कोऑर्डीनेटर के कुल 184 पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया आरंभ की गई है और पहले दौर में सफल हुए 76 आवेदनकर्ता को आज नियुक्ति पत्र बाँटे गए हैं, जिनमें 2 कंसलटेंट, 2 प्रोजैक्ट एसोसिएट, 14 जि़ला कोऑर्डीनेटर और 58 ब्लॉक कोऑर्डीनेटर शामिल हैं।

Advertisements

उन्होंने कहा कि बाकी उम्मीदवारों की भर्ती प्रक्रिया जल्द मुकम्मल करके उनको भी नियुक्ति पत्र जारी कर दिए जाएंगे। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि सरकार द्वारा पोषण अभियान को एक जन-आंदोलन के तौर पर आरंभ किया गया है, जिसके अधीन सामाजिक सुरक्षा विभाग समेत स्वास्थ्य, शिक्षा, ग्रामीण विकास, जल आपूत्ति आदि विभागों की स्कीमों को एक प्लेटफॉर्म पर लाकर उनका लाभ औरतों और बच्चों को मुहैया करवाने का प्रयास किया गया ह,ै जिससे राज्य में से कुपोषण को जड़ से ख़त्म किया जा सके। श्रीमती चौधरी ने कहा कि इन नव-नियुक्त मुलाजि़मों का जल्द प्रशिक्षण दिया जाएगा, जिससे वह विभाग के काम को अच्छी तरह समझ सकें और विभाग के लक्ष्यों को बढिय़ा तरीके से लागू करते हुए पंजाब को नंबर एक राज्य बना सकें।

इस मौके पर सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास विभाग के प्रमुख सचिव राजी पी. श्रीवास्तव, डायरैक्टर विम्मी भुल्लर, अतिरिक्त डायरैक्टर लिली चौधरी, ज्वाइंट डायरैक्टर चरनजीत सिंह मान, डिप्टी डायरैक्टर गुरजिन्दर सिंह मौड़, डिप्टी डायरैक्टर रुपिन्दर कौर, डिप्टी डायरैक्टर सुखदीप सिंह और स्टेट प्रोजैक्ट कोऑर्डीनेटर राजबीर सिंह उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here