Wednesday, October 21, 2026
Home Hoshiarpur बेगमपुरा टाइगर फोर्स द्वारा तीसरा खूनदान कैंप 11 अक्टूबर को

बेगमपुरा टाइगर फोर्स द्वारा तीसरा खूनदान कैंप 11 अक्टूबर को

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। बेगमपुरा टाइगर फोर्स के पंजाब प्रधान वीरपाल ठरोली, दोआबा प्रधान नेकू अजनोहा, जिला प्रधान हैप्पी फतेहगढ़, सतीश कुमार शेरगढ़ जिला सीनियर उपप्रधान, राज कुमार बद्धन नारा जिला उप-प्रधान व हरभजन लाल सरोआ उप-प्रधान ब्लाक 2 ने संयुक्त रूप से पत्रकारों से बातचीत करते हुए बताया कि 11 अक्टूबर दिन बुधवार को गुरुद्वारा साहिब सतगुरु रविदास महाराज जी भगत नगर, नज़दीक मॉडल टाउन, होशियारपुर में  सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक बेगमपुरा टाइगर फोर्स की ओर से तीसरा विशाल खूनदान कैम्प लगाया जा रहा है, जिसमें सतनाम अस्पताल के ब्लड सेटर की टीम काम करेगी।

Advertisements

उन्होंने बताया कि इस खूनदान कैम्प में बड़ी संख्या में खून-दानी खून दान करेंगे। उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को बिना किसी हिचकिचाहट के खून दान करते रहना चाहिए क्योंकि दान किए गए खून की एक-एक बूंद किसी के जीवन को बचा सकती है। नेताओं ने कहा कि बेगमपुरा टाइगर फोर्स, सतगुरु रविदास महाराज और बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की शिक्षाओं को घर-घर तक पहुंचाने के साथ-साथ समाज भलाई के कई अन्य कार्य भी कर रही है। उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति को मानवता की सेवा के लिए खून दान करना चाहिए, ताकि किसी जरूरतमंद मरीज की जान बचाई जा सके।  उन्होंने कहा कि खून दान करने से शरीर में किसी तरह की कमजोरी नहीं आती है, बल्कि दिल की बीमारियों का खतरा कम हो जाता है। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here