मान सरकार रिमोट से चलने वाली सरकार: राकेश राठौड़

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। भाजपा जिलाध्यक्ष निपुण शर्मा जी अध्यक्षता में जिला पदाधिकारियों की बैठक सम्पन्न हुई।जिसमें प्रदेश के नवनियुक्त महामंत्री राकेश राठौड विशेष तौर पर उपस्थित हुए। बैठक के आरंभ में नवनियुक्त प्रदेश महामंत्री राकेश राठौड़ व प्रदेश सचिव मीनू सेठी को जिला इकाई की ओर से पुष्पगुच्छ और शाल देकर स्वागत किया गया। इस मौके पर राष्ट्रीय एससी कमीशन के पूर्व चेयरमैन विजय सांपला, पूर्व मंत्री तीक्षण सूद, जिला प्रभारी मोहन लाल सेठी, पूर्व मेयर शिव सूद, जिला महामंत्री बिन्दुसार शुक्ला, जतिंदर सैनी, सुरेश भाटिया, पूर्व जिला अध्यक्ष विजय पठानिया शामिल हुए। प्रदेश महामंत्री राकेश राठौड़ ने जिला पदाधिकारियों से परिचय किया और प्रदेश द्वारा दिए गए कार्यक्रमों की समीक्षा की। इस मौके पदाधिकारियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं को पंजाब के हितों के लिए मान सरकार के खिलाफ आवाज़ बुलंद करनी होगी। भ्रष्टाचार और सुशासन के नाम पर पंजाब की सत्ता हथियाने वाली आप सरकार बुरी तरह से भ्रष्टाचार के दलदल में फंस चुकी है।

Advertisements

राठौड़ ने कहा कि गुंडागर्दी अराजकता और लूटपाट हत्या जैसी लगातार घटनाएं बढ़ रही है जिससे पंजाब के लोगों में असुरक्षा की भावना बढ़ रही है। आप संयोजक अरविंद केजरीवाल को भी पंजाब के मुख्यमंत्री पर विश्वास नही है तभी नॉलेज शेयर एग्रीमेंट के नाम और  सलाहकार कमेटी के नाम पर पंजाब की जनता को जलील करने का काम किया है।पूरे प्रदेश में कानून व्यवस्था का जनाजा निकल चुका है। कर्मचारी से लेकर अधिकारी वर्ग पंजाब सरकार के मनमाने रवैये से आहत है।पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान रिमोट से चलने वाले मुख्यमंत्री साबित हुए है,जिससे पंजाब की जनता अपने आप ठगा महसूस कर रही है।

इस मौके नरिंदर कौर, कुलवंत कौर,संतोष वशिष्ठ, अर्चना जैन, एडवोकेट डीएस बागी, जतिंदर पुरी, भारत भूषण वर्मा, अश्वनी ओहरी, अमरजीत सिंह लाडी, महिंदरपाल सैनी, एडवोकेट रोहित शर्मा, संजू अरोड़ा, राजीव कुमार, प्रवीण शर्मा, विपिन वालिया, जोगेश शर्मा, विपुल वालिया, अंकित नैय्यर, राजन शर्मा, पारस आदिया, विजय कश्यप, अवतार सिंह डांडिया, तिलकराज चौहान, अशोक कौशल, अजय कुमार आदि उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here