Friday, October 9, 2026
Home Chandigarh गोल्डन स्टार मलकीत अपने नए गीत ‘मोबाइल’ के साथ श्रोताओं के रूबरू

गोल्डन स्टार मलकीत अपने नए गीत ‘मोबाइल’ के साथ श्रोताओं के रूबरू

चंडीगढ़ (द स्टैलर न्यूज़)। ‘तूतक तूतक तुतियाँ’ और ‘काली ऐनक’ गाने से दुनिया भर में प्रसिद्धि हासिल करने वाले गोल्डन स्टार गायक अब अपना नया गाना मोबाइल दर्शकों के सामने पेश कर रहे हैं। आज यहां पत्रकारों से बातचीत में मलकीत सिंह ने कहा कि ‘काली ऐनक’ से मिली प्रसिद्धि के बाद उन्होंने एक बार फिर अपना खुद का गाना मोबाइल पेश किया है। उन्होंने कहा कि म्यूजिक वेव्स द्वारा प्रस्तुत इस गाने ने शुरुआती दौर में काफी सफलता हासिल की है और इसे लाखों श्रोताओं ने पसंद किया है। उन्होंने कहा कि इस गाने में युवाओं के बीच मोबाइल फोन के बढ़ते क्रेज की कहानी लिखी गई है।

Advertisements

उन्होंने बताया कि इस गाने का वीडियो स्टैलनवीर ने बनाया है। उन्होंने बताया कि इस साल के अंत तक ग्रामीण जीवन पर केंद्रित एक पंजाबी फिल्म ‘साडे लेख’ भी लेकर आ रहे हैं।इस मौके पर म्यूजिक वेव्स के मैनेजर राजेश चलहोत्रा ने कहा कि इस गाने की लोकप्रियता से उनका हौसला बढ़ा है। उन्होंने कहा कि मलकीत सिंह में कलम और आवाज की लामिसाल योग्यता है जो दर्शकों को बांधे रखने में सक्षम है। उन्होंने मलकीत सिंह को भी बधाई दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here