Sunday, October 18, 2026
Home Crime गली नंबर 11 कमालपुर निवासी कमलदीप उर्फ विक्की का संदिग्ध अवस्था में...

गली नंबर 11 कमालपुर निवासी कमलदीप उर्फ विक्की का संदिग्ध अवस्था में शव बरामद

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। मंगलवार 19 दिसंबर को सायं 5 बजे आउट डोर स्टेडियम में उस समय तनाव एवं दहशत का माहौल व्याप्त हो गया जब वहां पर सैर करने वालों ने स्टेडियम के पास एक युवक शव को देखा। उन्होंने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही थाना सदर पुलिस के प्रभारी राजेश कुमार ने मौके पर पहुंच कर जांच शुरु कर दी थी। शव के पास नशीले कैप्सूल एवं व टीके आदि मिलने से युवक की मौत नशे की ओवरडोज़ के कारण हुई प्रतीत हो रही थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए उसे सिविल अस्पताल पहुंचा दिया था।

Advertisements

hiwi cycle

थाना प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि युवक की पहचान कमलदीप उर्फ विक्की (40) पुत्र किशोरी लाल निवासी कमालपुर, गली नंबर 11 के तौर पर हुई है। पता चला है कि मृतक हलवाई के साथ आईसक्रीम बेचने का काम करता था। इसकी सूचना उसके घर वालों को मिलने पर घर व मोहल्ले में शोक की लहर दौड़ पड़ी। पारिवारिक सदस्यों ने बतया कि वह गलत संगत में पडक़र नशा आदि करने लगा था। इसके चलते उसे कपूरथला नशा छुड़ाओ केन्द्र में भर्ती करवाया गया था तथा कुछ दिन पहले ही वह वहां से आया था। विक्की की शादी 18 साल पहले रमना देवी के साथ हुई थी और वह अपने पीछे पत्नी एवं 2 बेटियां व 1 बेटा छोड़ गया था।

Narula Lehnga House Hoshiarpur

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here