Monday, October 19, 2026
Home Hoshiarpur डीएवी कालेज आफ एजुकेशन में सामाजिक कार्यों को प्रभावशाली ढंग से आगे...

डीएवी कालेज आफ एजुकेशन में सामाजिक कार्यों को प्रभावशाली ढंग से आगे बढ़ाने के लिए संजीव अरोड़ा को किया सम्मानित

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़): डीएवी कालेज आफ एजुकेशन में चल रहे फैस्टीवल के दौरान भारत विकास परिषद के प्रांतीय कनवीनर (पश्चमी पंजाब, नेत्रदान एवं रक्तदान) तथा रोटरी आई बैंक के प्रधान प्रमुख समाज सेवी संजीव अरोड़ा को सामाजिक क्षेत्र में दिए जा रहे योगदान के लिए सम्मानित किया गया। इस मौके पर कालेज प्रिंसिपल विधि भल्ला, कालेज प्रबंधक कमेटी से डा. श्याम सुन्दर, सुभाष गांधी, शरनजीत सैनी, पार्षद मीना शर्मा, हरीश शर्मा, वाईपी जोशी, गौतम मेहता एवं चेयरमैन साईं कालेज जौहर आदि पदाधिकारियों के अलावा आम आदमी पार्टी के जिला प्रधान व जिला योजना वोर्ड की चेयरमैन करमजीत कौर व आप के प्रदेश सचिव संदीप सैनी विशेष तौर से उपस्थित हुए। इस अवसर पर मैडम करमजीत कौर ने अरोड़ा को बधाई देते हुए कहा कि समाज सेवा के लिए समय निकालना पड़ता है और जो लोग इस पथ पर चलते हैं वह सही मायनों में अपना जीवन धन्य करके दूसरे लिए प्रेरणास्रोत का काम भी कर रहे हैं।

Advertisements

इस अवसर पर प्रिंसिपल विधि भल्ला ने कहा कि कालेज विद्यार्थियों को नेत्रदान एवं रक्तदान की विशेषताओं संबंधी जागरुक करने के लिए अरोड़ा द्वारा अपनी संस्था के माध्यम से कालेज में काफी प्रकल्प चलाए हैं तथा प्रदूषण संबंधी जागरुक किया जाता रहा है। इसके अलावा समाज सेवा के अन्य प्रकल्प चलाकर अरोड़ा की अगुवाई में अलग-अलग संस्थाओं द्वारा जो समाज सेवी कार्य किए जा रहे हैं वह प्रेरणास्रोत हैं। इस मौके पर अरोड़ा ने उपस्थिति को नेत्रदान एवं रक्तदान की महत्ता पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि मौजूदा समय में रक्तदान एवं नेत्रदान की महत्ता बढ़ रही है।

क्योंकि यही एकमात्र ऐसा दान है, जो धर्म एवं बिना किसी द्वेषभाव के किया जा सकता है। इसमें भी नेत्रदान की महत्ता अधिक कही जा सकती है, क्योंकि आंखों के बिना इस संसार की कल्पना भी नहीं की जा सकती। अगर किसी को यकीन नहीं आता तो अपनी आंखों पर पट्टी बांधकर बिना किसी सहारे के 10 कदम सीधा चल कर दिखाए। इससे खुद पता चला जाएगा कि रोशनी के बिना जीवन कितना अंधकार मयी है। अरोड़ा ने समारोह में सम्मान देने के लिए आयोजकों का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर परिषद के सदस्य विनोद पसान व उद्योगपति दविंदर अरोड़ा को भी सम्मानित किया गया। जिसके लिए उन्होंने आयोजकों का धन्यवाद किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here