Friday, October 23, 2026
Home Hoshiarpur दशहरे के दौरान लोगों को नहीं आने दी जाएगी कोई दिक्कत: मंत्री...

दशहरे के दौरान लोगों को नहीं आने दी जाएगी कोई दिक्कत: मंत्री जिंपा

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: संदीप डोगरा। कैबिनेट मंत्री पंजाब ब्रम शंकर जिंपा ने कहा कि दशहरा महोत्सव में मुख्य मंत्री पंजाब भगवंत मान जी की आमद को लेकर शहर वासियों में खुशी है और वे काफी उत्साहित भी है। उन्होंने बताया कि दशहरा उत्सव के दौरान लोगों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन सभी उचित व्यवस्थाएं कर रहा है और लोगों को दशहरा महोत्सव में शामिल होने के दौरान किसी भी तरह की समस्या नहीं आने दी जाएगी। वे आज दशहरा महोत्सव की तैयारियों की समीक्षा करने के दौरान जिला प्रशासन व श्री राम लीला कमेटी के पदाधिकारियों के साथ बैठक के दौरान जानकारी दे रहे थे। इस दौरान उनके साथ डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल, मेयर सुरिंदर कुमार, एस.एस.पी सरताज सिंह चाहल भी मौजूद थे।

Advertisements

कैबिनेट मंत्री ने दशहरा महोत्सव में मुख्य मंत्री की आमद को लेकर तैयारियों की समीक्षा की

कैबिनेट मंत्री ने इस दौरान जिला वासियों को सातवें नवरात्र की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि होशियारपुर के दशहरा महोत्सव में पहली बार कोई मुख्य मंत्री शामिल होने जा रहा है, जो कि हम सभी के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने कहा कि दशहरा महोत्सव संबंधी शहर में निकाले जाने वाले भगवान श्री हनुमान जी के स्वरुपों का दशहरे वाले दिन दशहरा ग्राउंड में आने की सुविधा का भी विशेष ध्यान रखा जा रहा है और जिला प्रशासन के अधिकारियों को निर्देश दे दिए गए हैं कि धार्मिक रीति रिवाज में किसी तरह की कोई परेशानी न आने दी जाए। उन्होंने कहा कि इस बार होशियारपुर का दशहरा ऐतिहासिक होने जा रहा है और प्रदेश के मुख्य मंत्री होशियारपुर वासियों के साथ मिलकर पाप पर पुण्य की विजय का यह पर्व मनाएंगे।

इस दौरान उन्होंने अलग-अलग विभागों की ओर से की जा रही तैयारियों का भी जायजा लिया। इस मौके पर चेयरमैन दी होशियारपुर सैंट्रल कोआप्रेटिव बैंक विक्रम शर्मा, अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर(सामान्य) राहुल चाबा, एस.पी. मंजीत कौर, एस.पी मेजर सिंह, एस.डी.एम प्रीतइंदर सिंह बैंस, श्री राम लीला कमेटी के चेयरमैन गोपी चंद कपूर, पूर्व मेयर शिव सूद, राजेश्वर दयाल बब्बी, डी.एस.पी पलविंदर सिंह, डी.एस.पी रविंदर सिंह, सहायक कमिश्नर नगर निगम संदीप तिवाड़ी, आज्ञा पाल सिंह साहनी, सचिन गुप्ता, सुमेश सोनी, वरिंदर वैद, धीरज शर्मा, मनीश शर्मा के अलावा अन्य गणमान्य भी मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here