Monday, October 19, 2026
Home Himachal पटनौण के बडैडू गांव में सराय भवन का हुआ लोकार्पण 

पटनौण के बडैडू गांव में सराय भवन का हुआ लोकार्पण 

हमीरपुर (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्टः रजनीश शर्मा । रविवार को सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक राजेंद्र राणा ने ग्राम पंचायत पटनौण के गांव बडैडू में साढ़े 4 लाख रुपए की लागत से बनकर तैयार हुए सराय भवन का लोकार्पण कर जनता को समर्पित किया। इस अवसर पर जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि पंचायतों को आत्मनिर्भर व खुशहाल बनाने का उनका सपना है। इसी प्रयास में दिन-रात जुटे हुए हैं तथा विकास का खाका तैयार किया जा रहा है, जिसके अनुरुप दूरगामी सोच लेकर प्रयास किए जा रहे हैं। लेकिन यह तभी संभव है, जब गांवों की उन्नति और विकास के लिए सभी ग्रामीण भी मिलकर कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र में सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा व स्वास्थ्य जैसी मूलभूत सुविधाओं पर फोकस किया गया है।

Advertisements

हर गांव व हर व्यक्ति तक पहुंच कर समस्या का त्वरित समाधान किया जाए, इस पर काम किया जा रहा है। जिसके सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे हैं। अब क्षेत्र की जनता उनसे सीधे संवाद कर अपनी समस्या बता रही हैं तथा मौके पर समस्या का निपटारा भी किया जा रहा है। सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र को आदर्श विस क्षेत्र बनाने का सपना पूरा किया जाएगा। इस अवसर पर विधायक राजेंद्र राणा ने जन समस्याएं भी सुनी तथा अधिकतर समस्याओं का मौके पर ही निपटारा किया।इस मौके पर पंचायात प्रधान अनूप कुमार, बीडीसी सदस्य विचित्र सिंह, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष कैप्टन ज्योति प्रकाश, कैप्टन भूमि सिंह, कैप्टन भूप सिंह व अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here