Saturday, October 31, 2026
Home Hoshiarpur थाना प्रभारी चब्बेवाल ने दुकानदारों के साथ बैठक कर व्यवस्था बनाए रखने...

थाना प्रभारी चब्बेवाल ने दुकानदारों के साथ बैठक कर व्यवस्था बनाए रखने की अपील की

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। थाना चब्बेवाल में इंस्पैक्टर गुरसाहिब सिंह ने चब्बेवाल के दुकानदारों के साथ बैठक की और दीपावली के शुभ अवसर पर सुरक्षा एवं पटाखों की बिक्री संबंधी विचार विमर्श किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि जिलाधीश द्वारा पटाखे बेटने संबंधी स्थान निर्धारित किए गए हैं और उनकी पालना की जाए। उन्होंने दुकानदारों को सहयोग की अपील की ताकि व्यवस्था बनी रहे।

Advertisements

इस पर मौके पर मौजूद दुकानदारों की तरफ से पूर्व पार्षद व स्वर्णकार संघ वन पंजाब के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुदर्शन धीर ने कहा कि दीवाली का त्योहार हमारे देश का सबसे बड़ा त्योहार है और इस त्योहर को हर भारतीय को अच्छा कारोबार होने की उम्मीद रहती है। इसलिए बाजारों में ट्रैफिक व्यवस्था बनी रहे इसके लिए प्रशासन को दुकानदारों द्वारा पूरा सहयोग किया जाएगा और पटाखे भी निर्धारित स्थान पर बेटे जाएंगे। इस मौके पर मिन्टू, सचदेवा, चड्डा डी, कमल अरोड़ा व अन्य दुकानदार साथी मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here