Friday, October 23, 2026
Home Chandigarh प्रनीत ने एशियन चैंपियनशिप में जीते दो स्वर्ण पदक  

प्रनीत ने एशियन चैंपियनशिप में जीते दो स्वर्ण पदक  

चंडीगढ़ (द स्टैलर न्यूज़)। पंजाब की तीरअन्दाज़ प्रनीत कौर ने एक और कीर्तिमान स्थापित करते हुए बैंकॉक में चल रही एशियन चैंपियनशिप में दो स्वर्ण पदक जीते हैं। प्रनीत कौर ने व्यक्तिगत और टीम वर्ग में स्वर्ण पदक जीते हैं। खेल मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर ने पंजाब की होनहार तीरअन्दाज़ को इस गौरवमयी उपलब्धि पर बधाई देते हुए कहा कि हाल ही में एशियन गेम्ज़ में स्वर्ण पदक जीतने के बाद अब एशियन चैंपियनशिप में दो स्वर्ण पदक जीतकर पंजाब और देश का नाम रोशन किया है।

Advertisements

खेल मंत्री ने प्रनीत कौर की इस उपलब्धि का सेहरा उसकी सख़्त मेहनत के साथ उसके प्रशिक्षक सुरिन्दर सिंह और माँ-बाप के सिर बांधा। मानसा जिले के गाँव मंढाली की प्रनीत कौर ने जहाँ अब एशियन चैंपियनशिप में व्यक्तिगत और टीम वर्ग में दो स्वर्ण पदक जीते, वहीं इससे पहले एशियन गेम्ज़, विश्व चैंपियनशिप और विश्व कप में टीम वर्ग में भी स्वर्ण पदक जीते है।  

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here