सुजानपुर मंडल महिला मोर्चा की बैठक में बनाई गई रणनीति

हमीरपुर (द स्टैलर न्यूज़), रजनीश शर्मा। जिला हमीरपुर भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष अर्चना चौहान ने कहा है कि अनुराग ठाकुर को भारी बहुमत से पांचवीं बार सांसद चुनकर लोकसभा में भेजना है। इसके लिए कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर पर आज से ही जुट जाना होगा।  अर्चना चौहान भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा मंडल सुजानपुर पदाधिकारी व समस्त सदस्यों की बैठक  में कार्यकर्ताओं में उत्साह भर रही थी । मंडल की बैठक  शनि मंदिर कुठेड़ा में महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष सरोज ठाकुर की अध्यक्षता में आयोजित हुई। इस बैठक में  भाजपा के प्रत्याशी रहे कैप्टन रंजीत सिंह राणा सुजानपुर मंडल के अध्यक्ष विक्रम सिंह राणा ,महामंत्री अनिल कौशल , महिला मोर्चा जिला हमीरपुर जिला अध्यक्ष अर्चना चौहान व महामंत्री रीना, सपहिया सुनीता सोनी, महिला मोर्चा सुजानपुर मंडल की दोनों महामंत्री किरण व अंजू राणा   विशेष रूप से उपस्थित रहे। 

Advertisements

महिला मोर्चा मंडल सुजानपुर की अध्यक्ष सरोज ठाकुर ने  अपने मंडल  की नव नियुक्त कार्यकारिणी का परिचय करवाया तथा केंद्र  और प्रदेश संगठन से जो आगामी कार्यक्रम महिला मोर्चा को दिए गए उन कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी  महिला मोर्चा को दी,। कैप्टन रंजीत सिंह ने  कहा कि बूथ स्तर पर पांच पांच महिला कार्यकर्ता जोड़ने से  बूथ स्तर पर संगठन मजबूत होगा। मंडल अध्यक्ष विक्रम राणा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है तथा इस पार्टी ने महिलाओं को बहुत मान सम्मान दिया है अब महिलाओं को अपने दायित्व के अनुसार अपनी जिम्मेदारियां को समझना होगा। महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष अर्चना चौहान ने आगामी लोकसभा चुनाव के लिए बूथ स्तर पर महिला मोर्चा को काम करने के निर्देश  दिए। 

बैठक को संबोधित करते हुए महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष अर्चना चौहान ने कहा जब प्रेम कुमार धूमल मुख्यमंत्री थे तो उन्होंने महिलाओं को पंचायती राज में 50% आरक्षण दिलाया था जिसे आज महिलाएं पंचायती राज संस्थाओं में चुनकर आगे आई है यशस्वी देश के  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने अब लोकसभा और राज्यसभा में 33% आरक्षण महिलाओं को दिया है जिसका नाम ही नारी शक्ति बंधन अधिनियम रखा है इसलिए महिलाओं को अपनी शक्ति को पहचानना होगा महिलाओ को नेतृत्व करने की क्षमता को और बढ़ाना होगा भाजपा ने संगठन में महिलाओं को बहुत मान सम्मान दिया है ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here