प्रदेश के हालात खराब करना चाहती है कांग्रेस:डिप्टी सी.एम. सुखबीर बादल

badal dupty
-जालंधर में 4 दिसंबर को की जाने वाली सदभावना रैली के संबंध में पार्टी कार्यकर्ताओं को किया लामबंद-
होशियारपुर। प्रदेश में जो भी हालात पैदा हुए उसके पीछे कांग्रेस का हाथ है। प्रदेश सरकार प्रदेश को तरक्की की राह पर लेकर आई है और इसे देश में नंबर एक प्रदेश बनाने के लिए सरकार गंभीरता से प्रयासरत है। उक्त बात पंजाब के उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल ने आज यहां पत्रकारों के साथ बातचीत करते हुए कहे। उपमुख्यमंत्री एवं अकाली दल बादल के प्रधान 4 दिसंबर को जालंधर में आयोजित की जाने वाली सदभावना रैली के संबंध में होशियारपुर में पार्टी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं को लामबंद करने के लिए आयोजित बैठक को संबोधित करने पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि सरकार की उपलब्धियों को विरोधी झेल नहीं पा रहे हैं और इसलिए वे किसी न किसी ढंग से जहां सरकार को बदनाम करने की कोशिशें कर रहे हैं वहीं वे पंजाब का माहौल भी तनावपूर्ण करने में लगे हुए हैं। एक प्रश्न के उत्तर में श्री बादल ने कहा कि प्रदेश के हालात सामान्य हो रहे हैं और जो थोड़ी बहुत कमी है उस पर भी जल्द ही काबू कर लिया जाएगा। जो भी राजनीतिक दल अपने स्वार्थों के लिए प्रदेश की शांति को भंग करने के प्रयास कर रहे हैं उन्हें कभी कामयाब नहीं होने दिया जाएगा। प्रदेश सरकार प्रदेश में शांति बहाली के लिए बचनबद्ध है और किसी को भी हालात खराब करने की इजाजत नहीं दी जाएगी। इस मौके पर शिअद के जिला अध्यक्ष एवं विधायक सुरिंदर सिंह भुल्लेवालराठां, सी.पी.एस. बीबी महिंदर कौर जोश, जिला परिषद चेयरमैन सर्बजोत सिंह साबी, चेयरमैन कोआपरेटिव बैंक सतविंदरपाल सिंह ढट्ट, मार्किट कमेटी चेयरमैन अवतार सिंह जौहल के अलावा बड़ी संख्या में अकाली नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद थे।

Advertisements

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here