Tuesday, October 27, 2026
Home Hoshiarpur हिन्दुओं पर हो रहे हमले बहुत ही निंदनीय और चिंता का विषय...

हिन्दुओं पर हो रहे हमले बहुत ही निंदनीय और चिंता का विषय है: जावेद खान

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। शिव सेना सर्व धर्म पार्टी की एक मीटिंग पंजाब उप-प्रधान जावेद खान की अध्यक्षता में हुई। मीटिंग में जयपुर में करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह की निर्मम हत्या पर गहरा शोक व्यक्त किया गया। इस अवसर पर जावेद खान ने कहा कि आये दिन हिन्दुओं पर हो रहे हमले बहुत ही निंदनीय और चिंता का विषय है।

Advertisements

करणी सेना युगों से लोगों के हितों के लिए कार्य करती आ रही है। जावेद खान ने मोदी सरकार से अपील की कि दोषियों पर सख्त से सख्त कारवाई की जाये ताकि भविष्य में कोई भी किसी हिन्दु नेता को निशाना न बना सके। इस अवसर पर संतोष कुमारी, जिला प्रधान महिला मण्डल, जिला यूथ प्रधान जग्गा पहलवान, पिंकेश्वर राये सीनियर नेता आदि उपस्थित थे। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here