
हमीरपुर (द स्टैलर न्यूज़), रजनीश शर्मा। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चबूतरा के वार्षिक परितोषक वितरण समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करते हुए विधायक राजेंद्र राणा ने मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि शिक्षा ग्रहण करने वाले छात्र पढ़ाई के साथ खेलकूद जैसी प्रतियोगिताओं में भी बढ़-चढ़कर भाग ले, ताकि उनका संपूर्ण विकास हो सके उन्होंने कहा कि वर्तमान में जिस तरह की परिस्थितियां समाज में चल रही हैं।

इस समय अध्यापकों का कर्तव्य दुगना हो जाता है छात्रों को पढ़ाना भी है और उन्हें अच्छी और बुरी बातों से अवगत भी करवाना है। उन्होंने कहा कि मां-बाप अध्यापकों के भरोसे बच्चों को विद्यालय भेजते हैं। इसलिए अध्यापक मेहनत और ईमानदारी के साथ बच्चों को पढ़ाई करवाये। उन्हें हर उस चीज से अवगत करवाए जो उन्हें भविष्य में काम आएगी उन्होंने कहा कि वर्तमान में नशा लगातार बढ़ रहा है। नशे से बचना है औरों को भी बचाना है अध्यापकों के साथ-साथ शिक्षा ग्रहण करने वाले छात्रों को भी यह बात समझनी होगी ।












