अनाथ बच्चे समाज का अभिन्न अंग : सजीव अरोड़ा

होशियारपुर(द स्टैलर न्यूज़)रिपोर्ट: गुरजीत सोनू। भारत विकास परिषद की तरफ से अनाथ आश्रम, राम कालोनी कैंप में प्रधान प्रमुख समाज सेवी संजीव अरोड़ा की अगुवाई में लोहड़ी का त्योहार मनाया गया। इस अवसर पर अग्नि प्रज्ज्वलित करके लोहड़ी के शगुन मनाएं गए एवं सभी बच्चों और देश वासियों के मंगल की कामना की गई। बच्चों ने राष्ट्रीय गीत के साथ कार्यक्रम का आगाज किया।
इस अवसर पर प्रधान संजीव अरोड़ा ने कहा कि यह बच्चे भी समाज का अभिन्न अंग हैं तथा किसी कारणवश अपने परिजनों से बिछड़ चुके हैं। इन्हें अकेलेपन का एहसास न हो और यह भी अपनी संस्कृति का हिस्सा बन सकें इसलिए भारत विकास परिषद ही नहीं बल्कि बहुत सारी अन्य संस्थाएं भी यहां पहुंच कर बच्चों के साथ खुशियां सांझा करती हैं। उन्होंने कहा कि इन बच्चों को पढ़ाई-लिखाई व खेल-कूद के साथ-साथ अन्य गतिविधियों एवं सामाजिक भाईचारे के साथ जोडऩा अति आवश्यक है।

Advertisements

उन्होंने इस कार्य के लिए सहयोग करने हेतु समस्त सदस्यों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर जिला सचिव जगमीत सिंह सेठी एवं वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजिंर मोदगिल ने समस्त बच्चों व सदस्यों को लोहड़ी की बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह पंजाब ही नहीं बल्कि पूरे देश का दूसरा सबसे बड़ा त्योहार है और हमें सभी त्योहार मिलजुल कर मनाने चाहिए। इस मौके पर चाइल्ड वैल्फेयर कमेटी के सदस्य वरिंदर कुमार चोपड़ा ने संस्था के प्रयासों का सराहना करते हुए सभी का धन्यवाद व्यक्त किया।
इस अवसर पर दविंदर अरोड़ा, मास्टर गुरप्रीत सिंह, राजीव मनचंदा, एन.के. गुप्ता, लोकेश खन्ना, विनोद पसान, तिलक राज शर्मा, एच.के. नकड़ा, नवीन कोहली, रविंदर भाटिया, वरिंदरजीत सिंह एवं आश्रम के सुपरिटेंडैंट नरेश कुमार मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here