Tuesday, October 27, 2026
Home Hoshiarpur कुलदीप धामी ने माता गुजरी व चार साहिबजादों की शहादत से प्रेरण...

कुलदीप धामी ने माता गुजरी व चार साहिबजादों की शहादत से प्रेरण लेने की अपील की

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़): शहीद भगत सिंह वैल्फेयर सोसायटी के प्रधान व पूर्व राष्ट्रीय क्रिकेटर कुलदीप धामी की आगुवाई में छोटे साहिबजादों की कुर्बानी को समर्पित एक समारोह का आयोजन करके छोटे साहिबजादों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस मौके पर कुलदीप धामी ने कहा कि गुरु साहिबान ने देश, समाज और धर्म की रक्षा के लिए कुर्बानियां दी थीं। इसी की वजह से आज हम खुली हवा में सांस ले रहे हैं।

Advertisements

धामी ने कहा कि साहिब-ए-कमाल श्री गुरु गोबिंद सिंह जी, साहिबजादों और माता गुजर कौर की शहीदी को कभी भुलाया नहीं जा सकता और उनके जीवन से प्रेरणा लेकर युवा पीढ़ी को भी को समाज और देश की निस्वार्थ सेवा के लिए आगे आना चाहिए। इस अवसर पर मुनीश पाल, अमरजीत सिंह, मुनीश जोशी, गुरविंदर सैनी, कंचन शर्मा, दलजिंदर कुमार, दक्ष शर्म, विकास कुमार, मनोज कुमार, प्रदीप सिंह, आशीष कुमार, मनोज कुमार, संदीप कुमार आदि उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here