
-एच.डी.सी.ए. की इस वर्ष की तीसरी उपलब्धि-
होशियारपुर। होशियारपुर के युवा क्रिकेटर करण सैनी का पंजाब यूनिवर्सिटी क्रिकेट टीम में चयन होने से जिला क्रिकेट एसोसिएशन के साथ-साथ पूरे होशियारपुर जिले का नाम रोशन हुआ है। इस संबंधी जानकारी देते हुए जिला क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव डा. रमन घई ने बताया कि होशियारपुर के युवा क्रिकेटर करण सैनी का आज पंजाब यूनिवर्सिटी की क्रिकेट टीम में आल इंडिया इंटरवर्सिटी टूर्नामैंट के लिए चयन होना एसोसिएशन के साथ-साथ समूह जिला वासियों के लिए मान की बात है। उन्होंने बताया कि करण सैनी 27 नवंबर से लेकर 4 दिसंबर तक अलीगढ़ में होने वाले आल इंडिया इंटरवर्सिटी क्रिकेट टूर्नामैंट में पंजाब यूनिवर्सिटी की टीम की तरफ से खेलेंगे। डा. घई ने बताया कि करण सैनी होशियारपुर जिला क्रिकेट एसोसिएशन के होनहार क्रिकेटर हैं तथा बीते समय में वह पंजाब अंडर-25 कैंप तथा पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन की जोन-बी अंडर-23 टीम का हिस्सा रह चुके हैं। उन्होंने बताया कि पिछले कई वर्षों से इंटरकालेज क्रिकेट टूर्नामैंट में लगातार अच्छा प्रदर्शन जारी रखने के कारण इस बार करण सैनी का पंजाब यूनिवर्सिटी की टीम के लिए चयन हुआ है। उन्होंने कहा कि समूह एसोसिएशन की तरफ से वह करण सैनी व उनके परिवार को शुभकामनाएं देते हैं तथा करण सैनी के अच्छे भविष्य से उन्हें उम्मीद है कि आने वाले समय में यह पंजाब की टीम के लिए भी खेलगा। इस अवसर पर उन्होंने करण सैनी की माता पार्षद कृष्णा सैनी व पिता कुलदीप सैनी को इसके चयन के लिए बधाई दी। डा. घई ने बताया कि 6 दिसंबर को पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव एम.पी. पांडव के होशियारपुर आगमन पर करण सैनी, अर्जुन जौंटी तथा आशीष घई को एसोसिएशन की तरफ से सम्मानित किया जाएगा।












